Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Elections 2017: सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 23 Jan 2017 12:25 PM (IST)

    समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस को 105 सीट देने पर राजी हो गई है, समाजवादी पार्टी 298 सीट पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी ...और पढ़ें

    UP Elections 2017: सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं
    UP Elections 2017: सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस को 105 सीटें मिलीं

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन तय हो गया है। सीट की संख्या को लेकर फंसा पेंच भी अब सुलझ गया है। समाजवादी पार्टी अब कांग्रेस को 105 सीट देने पर राजी हो गई है, समाजवादी पार्टी 298 सीट पर अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी।

    बड़े-बड़े सूरमा के लगने के बाद भी समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर प्रियंका गांधी को मैदान में आना पड़ा। प्रियंका के दूत ने सीएम अखिलेश यादव से दो राउंड की बात की।

    यह भी पढ़ें: अखिलेश का घोषणा पत्र : एक करोड़ को हजार रुपया मासिक पेंशन

    जिसके बाद आज ही प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से फोन पर बात करके दोनों पार्टी में चल रही गठबंधन को लेकर रार को खत्म करा दिया। अब समाजवादी पार्टी प्रदेश में 298 तथा कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपना ठिकाना मजबूत करने की राह पर है जबकि समाजवादी पार्टी प्रदेश में फिर से अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगी है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अखिलेश का साथ मिलने से पार्टी की स्थिति प्रदेश में सुधरने में की राह पर जल्द ही आ जाएगी।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election : सपा-कांग्रेस गठबंधन के फंसे पेंच को सुलझाएंगी प्रियंका गांधी

    अखिलेश यादव आज अपनी पार्टी का घोषण पत्र जारी करने के साथ ही कांग्रेस की ओर से बात आने पर ध्यान केंद्रित किए थे। माना जा रहा है कि अब गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज शाम तक की जाएगी। बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अब सोनिया गांधी इस मामले में हस्तक्षेप करेंगी और गुलाम नबी आजाद आज स्थिति साफ कर देंगे।

    यह भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बन सकती है बात, प्रियंका के दूत करेंगे अंतिम प्रयास

    आज सुबह ही अहमद पटेल ने ट्वीट करके लिखा कि प्रियंका गांधी की बातचीत के बाद ही इस गठबंधन पर मुहर लग रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर गठबंधन की बात अटकी हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP विधानसभा चुनाव : अंबिका के सपा छोडऩे से मुलायम आहत, नहीं करेंगे प्रचार