विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र

By Ashish MishraEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 09:17 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 04:33 PM (IST)

अखिलेश यादव ने प्रो.राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम,व कुछ अन्य सदस्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा कर ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र
विधानसभा चुनाव 2017: सपा प्रत्याशियों की सूची तैयार, घोषणा शीघ्र

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष व पिता मुलायम सिंह के 'आशीर्वाद के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कोर ग्रुप के साथ विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। महागठबंधन की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने प्रो.राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी एसआरएस यादव व कुछ अन्य सदस्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा के बाद पहले व दूसरे चरण की 135 सीटों के प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया। इसमें गठबंधन के लिए छोड़ी जाने वाली सीटों को अलग कर दिया गया है। गठबंधन के लिए सीटें छोडऩे का जो मानक निर्धारित किया गया है, उसमें जीती, दूसरे स्थान वाले दल को उन सीटों पर प्राथमिकता देने की बात है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के प्रति कठोर मुलायम, भेंट करने पहुंचे सीएम पांच मिनट में ही लौटे

सूत्रों का कहना है कि इस मंथन से इतर मुलायम सिंह ने 38 नामों की जो सूची अखिलेश को सौंपी है, उस पर भी मंथन किया गया। पूर्व में शिवपाल यादव की ओर से प्रत्याशी घोषित अतीक अहमद, अमनमणि त्रिपाठी का टिकट कटना तय है। मेरठ की सरधना से प्रत्याशी घोषित मैनपाल सिंह उर्फ पिंटू राणा के स्थान पर अतुल प्रधान को टिकट मिलने की संभावना है। ऐसे ही बेनी वर्मा के बेटे राकेश वर्मा का रामनगर से टिकट काटकर मंत्री अरविंद सिंह गोप को प्रत्याशी बनाये जाने के आसार हैं। बलिया के बांसडीह से रामगोविंद चौधरी को टिकट मिलना तय है, शिवपाल यादव ने चौधरी का टिकट काटकर उन के स्थान पर नीरज सिंह गुड्डू को प्रत्याशी बना दिया था। यादव परिवार के विवाद में बर्खास्त मंत्री अंबिका चौधरी का टिकट कट सकता है, हालांकि मुलायम ने उनके लिए भी टिकट मांगा है।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : रामगोपाल यादव लखनऊ पहुंचे, कहा कांग्रेस से गठबंधन होगा

यूं तो मुख्तार के भाई सिगबतुल्लाह अंसारी अखिलेश की पंसद नहीं है लेकिन रार के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का समर्थन कर टिकट पाने की संभावनाएं बरकरार रखी हैं। ऐसे ही मुख्यमंत्री ने मैनपुरी की करहल सीट से विधायक सोबरन सिंह का टिकट काटकर अंशुल यादव को प्रत्याशी बनाया था, जबकि शिवपाल यादव ने दो दिन पहले ही उन्हें फिर से प्रत्याशी घोषित किया था। अब मुलायम की 38 प्रत्याशियों की सूची में सोबरन के लिए टिकट मांगा है। ऐसे में इस सीट पर लंबा मंथन चला। अवैध निर्माण के इल्जाम में सपा बाहर होने के फिर वापसी कर शिवपाल यादव से टिकट पा गये रामपाल यादव का भी टिकट काटे जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि दावेदारों की संख्या को देखते हुए फिलहाल पहले व दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची तैयारी की गई है, जिसे बुधवार को मुख्यमंत्री की ओर से जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 'साइकिल' जीतने के बाद पिता मुलायम से आशीर्वाद लेने पहुंचे अखिलेश यादव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।