विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये हीरोइन निभाएगी धौनी की पत्नी साक्षी का किरदार!

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 16 Dec 2014 10:51 AM (IST)

खबर है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी का रोल आलिया भट्ट करेंगी। निर्देशक नीरज पांडे ने इस फिल्म में विराट कोहली, जहीर खान और जोगिंदर शर्मा के किरदारों के लिए अभिनेताओं के नाम फाइनल कर लिए हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी का रोल आलिया भट्ट करेंगी। निर्देशक नीरज पांडे ने इस फिल्म में विराट कोहली, जहीर खान और जोगिंदर शर्मा के किरदारों के लिए भी अभिनेताओं के नाम फाइनल कर लिए हैं।

पढ़ें: जब शर्म से पानी-पानी हो गई आलिया

'एमएस धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी' टाइटल से बन रही इस फिल्म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि खूबसूरत फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान विराट कोहली को रोल करेंगे।

पढ़ें: फिल्म निर्माता बनेंगे धौनी

नीरज पांडे ने जहीर खान के किरदार के लिए रियलिटी शो बिग बॉस के कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी और जोगिंदर शर्मा का रोल करने के लिए आफताब शिवदसानी को चुना है। खबर तो यह भी थी कि इस फिल्म में इशांत शर्मा का किरदार जॉन अब्राहम निभाएंगे, लेकिन जॉन ने इस खबर को गलत बताया है।

पढ़ें: इस फिल्म ने कमाए साढ़े सात अरब रुपए