विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो अब फिल्‍म निर्माता बनेंगे धौनी?

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 06 Oct 2014 09:53 AM (IST)

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खबर है कि नीरज

News Article Hero Image

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। खबर है कि नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'एमएस धौनी-द अनटोल्ड स्टोरी' के सह-निर्माता खुद धौनी होंगे।

पहले खबर आई थी कि बीसीसीआइ ने इस फिल्म के लिए धौनी को तब तक हरी झंडी देने से इंकार कर दिया था, जब तक वे क्रिकेट से रिटायर नहीं हो जाते। लेकिन एक हफ्ते पहले धौनी की पत्नी साक्षी ने इस फिल्म का फस्र्ट लुक जारी करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था।

अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में धौनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभाएंगे। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि धौनी इस फिल्म के सह-निर्माता होंगे। वैसे धौनी के मैनेजर ने इस खबर को गलत बताया है।

देखें: धौनी की पत्‍नी ने जारी किया फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक

पढ़ें: धौनी के खाते में जाएगी इस फिल्‍म की कमाई