विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख और दीपिका के इस गाने ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका!

By Edited By:
Updated: Tue, 16 Sep 2014 09:16 AM (IST)

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना 'मनवा लागे...' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। इस गाने को

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया 'हैप्पी न्यू ईयर' का गाना 'मनवा लागे...' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। इस गाने को रिलीज हुए एक अभी दिन ही बीता है और अब तक लगभग 16 लाख लोग इसे देख चुके हैं।

दीपावली पर रिलीज होने फिल्‍म वाली हैप्पी न्यू ईयर के इस गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने के कम्पोजर विशाल-शेखर भी 'मनवा लागे...' को मिल रही जबरदस्त सफलता से उत्साहित हैं।

विशाल-शेखर ने कहा, 'इस गाने को बनाने का अनुभव बहुत खूबसूरत रहा। फराह खान के साथ काम करने का अनुभव हर बार की तरह बढिय़ा रहा। शाहरुख और दीपिका ने हमारी उम्मीदों से बढ़कर परफॉर्मेंस दी।'

फराह खान निर्देशित हैप्‍पी न्‍यू ईयर का रिलीज होने वाला यह दूसरा गाना है। इस फिल्‍म में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्‍चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद भी नजर आएंगे।

शाहरुख खान की संपत्ति जानकर चकरा जाएगा आप सिर, क्लिक करके जानिए

पढ़ें: दीपिका पादुकोण के साथ ब्रिटिश एयरवेज में चौथी बार हुआ ये हादसा