विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण के साथ उसी एयरलाइंस में चौथी बार हुआ ये हादसा!

By Edited By:
Updated: Thu, 19 Jun 2014 10:49 AM (IST)

अगली बार दीपिका पादुकोण ब्रिटिश एयरवेज के विमान से सफर करने से पहले कई बार सोचेंगी क्योंकि इस एयरलाइंस ने उनका सामान गुम कर दिया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अगली बार दीपिका पादुकोण ब्रिटिश एयरवेज के विमान से सफर करने से पहले कई बार सोचेंगी क्योंकि इस एयरलाइंस ने उनका सामान गुम कर दिया। मजेदार बात यह है कि ब्रिटिश एयरवेज ने दीपिका के साथ ऐसा पहली बार नहीं, बल्कि चौथी बार किया है।

दीपिका का सामान इटली के आइलैंड कैप्री से वापस लौटते हुए गुम हुआ। चौथी बार सामान गुम होने का गुस्सा इस हीरोइन ने ट्विटर के जरिए निकाला। दीपिका ने ट्वीट किया, 'लगता है सामान गुम कर देना ब्रिटिश एयरवेज का शौक बन गया है। चौथी बार ऐसा हुआ है और ये बात पक्की है कि यह आखिरी बार नहीं है।'

दीपिका ने इसके बाद एक और ट्वीट किया कि मुझे अपनी पहली और पसंदीदा चॉइस के भरोसे ही रहना चाहिए। दीपिका ने यह बात अमीरात एयरलाइंस के लिए लिखी।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप

क्लिक करके देखिए, दीपिका ने रणबीर के प्‍यार की कौन सी आखिरी निशानी मिटाई