विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका पादुकोण की फीस जानकर दंग रह जाएंगे आप!

By Edited By:
Updated: Wed, 04 Jun 2014 12:47 PM (IST)

ये तो हम पहले से ही जानते हैं कि इन दिनों दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी और डिमांडिंग हीरोइन हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी

News Article Hero Image

मुंबई। ये तो हम पहले से ही जानते हैं कि इन दिनों दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे महंगी और डिमांडिंग हीरोईन हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस में इतनी बढ़ोतरी कर दी है कि आप उनकी फीस जानकर हैरान हो जाएंगे। खबर है कि दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए 8 करोड़ रुपये ले रही हैं।

जी हां एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक दीपिका बाजीराव मस्तानी के लिए 8 करोड़ रुपये ले रही हैं। दरअसल, इसी फिल्म के लिए दीपिका ने करण जौहर की फिल्म शुद्धि में काम करने इंकार किया है। इस फिल्म में दीपिका के साथ उनके दोस्त रणवीर सिंह काम करेंगे। बताया जाता है कि अपनी फीस के साथ ही दीपिका ने बी टाउन की कई बड़ी हीरोनों को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ हसीनाएं नहीं, बल्कि खान तिकड़ी को पछाड़ दिया है।

गौरतलब है कि पिछले साल दीपिका पादुकोण ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी है। पिछले साल ही दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की लीला रासलीला- रामलीला' में रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

पढ़ें - दीपिका के गले में रणवीर सिंह की प्यार की निशानी

पढ़ें - दीपिका ने मिटाई रणबीर कपूर की प्यार की आखिरी निशानी