यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस गाने के लिए 12 घंटे नाचे रितिक रोशन
रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस फिल्म के एक गाने के लिए तो रितिक रात को 12 घंटे तक डांस करते रहे।

मुंबई। रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस फिल्म के एक गाने के लिए तो रितिक रात को 12 घंटे तक डांस करते रहे।
रितिक ने सोमवार को यह सॉन्ग सीक्वंस शूट किया। उन्होंने इस गाने के लिए 12 घंटे की शूटिंग की। रितिक ने ट्विटर इस शूट के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'पूरी रात बैंग बैंग के लिए पूरी रात 12 घंटे डांस करता रहा। मेरी जिंदगी के बेस्ट गानों में से एक। विशाल शेखर, बोस्को सीजर और सिद को थैंक्स।'
सिद्धार्थ राज आनंद निर्देशित बैंग बैंग ं रितिक के अपोजिट कट्रीना कैफ है। यह फिल्म टॉम क्रूज-कैमरून डियाज की फिल्म 'नाइट एंड डे' की रीमेक है। बैंग-बैंग 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: बैंग-बैंग की हीरोइन कट्रीना शादी से पहले ही रणबीर के साथ रहने की कर रही हैं तैयारी
पढ़ें: इसलिए पास आए रितिक और सुजैन

