विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक और जॉन करेंगे हेरा फेरी!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 12 Jan 2015 09:09 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jan 2015 09:29 AM (IST)

फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की मजेदार कैमिस्ट्री किसे याद नहीं। क्या होगा अगर ये दोनों आपको ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'दोस्ताना' में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की मजेदार कैमिस्ट्री किसे याद नहीं। क्या होगा अगर ये दोनों आपको एक बार फिर इस अंदाज में साथ दिखें तो? जी हां, सुनने में आया है कि दोनों एक बार फिर फिरोज नाडियाडवाला की अगली फिल्म 'हेरा फेरी 3' में नज़र आ सकते हैं।

पीके के सीक्वल में भी काम करना चाहते हैं आमिर

दोनों हाल ही में साथ नज़र आए, जिसके बाद से दोनों के एक ही फिल्म करने की खबरें आने लगी हैं। एक-दो दिनों में फिल्म के मर्हूत की घोषणा हो सकती है। इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल्स में थे।

इस सीक्वल के निर्देशन के लिए अनीस बाज्मी और नीरज वोरा के नामों पर विचार हो रहा था और आखिरकार वोरा ने बाजी मार ली। एक सूत्र ने बताया, 'फिर हेरा फेरी के निर्देशक नीरज वोरा तीसरी सीक्वल भी निर्देशित करेंगे। सुनील और परेश भी इस सीक्वल का हिस्सा होंगे।'

इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने छोड़ी 'रॉक ऑन 2'

खबरों की मानें तो वोरा ने फिल्म 'वेलकम बैक' का कुछ हिस्सा देखा और उन्हें लगा कि जॉन की कॉमिक टाइमिंग अच्छी है। सूत्र ने कहा, 'उन्हें लगा कि अभिषेक मजेदार सीन सहज तरीके से कर लेते हैं। इसलिए लीड एक्टर्स को साइन करने में कोई दुविधा नहीं थी।'

'घायल' के सीक्वल में सोहा बनेंगी सनी देओल की हीरोइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।