विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घायल' के सीक्वल में सोहा बनेंगी सनी देओल की हीरोइन

By rohitEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 11:38 AM (GMT+05:30)

सनी देओल की 1990 की एक्शन ड्रामा 'घायल' के सीक्वल 'घायल रिटर्न्‍स' में सोहा अली खान को साइन किया गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी देओल की 1990 की एक्शन ड्रामा 'घायल' के सीक्वल 'घायल रिटर्न्स' में सोहा अली खान को साइन किया गया है। एक्टर-डायरेक्टर सनी देओल ने इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः 25 जनवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे कुणाल और सोहा!

एक सूत्र ने बताया 'सीक्वल की कहानी वहां से शुरू होती है जहां 'घायल' खत्म होती है। इसलिए सोहा ओरिजनल फिल्म की मीनाक्षी शेषाद्रि का किरदार नहीं निभा रही है। यह बिल्कुल नई कहानी है।'सोहा ने पुष्टि की है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा है। वे कहती हैं, 'मैं फिल्म की लीड हीरोइन हूं।'

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानी है शाहरुख की नई हीरोइन

सूत्र ने बताया, 'घायल रिटर्न्स' को शुरू होने में सालों लग गए और कई लोगों को लगा कि यह प्रोजेक्ट कभी शुरू नहीं होगा। सनी कास्ट को लेकर धूम-धड़ाके के साथ घोषणा नहीं करना चाहते थे। वह शांति से शूट शुरू करना चाहते थे।'

(साभार नई दुनिया)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।