विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्‍तानी है शाहरुख की नई हीरोइन

By rohitEdited By:
Updated: Tue, 16 Dec 2014 01:38 PM (IST)

इन दिनों पाकिस्तान के एक्टर्स बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की पूरी कोशिश में हैं। फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद खान और 'राजा नटवरलाल' में हुमैमा मलिक के बाद एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है।

News Article Hero Image

मुंबई। इन दिनों पाकिस्तान के एक्टर्स बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की पूरी कोशिश में हैं। फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद खान और 'राजा नटवरलाल' में हुमैमा मलिक के बाद एक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। माहिरा रईस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आएंगी।

पढ़ें: शाहरुख ने काजोल को रुलाया

माहिरा खान ने पिछले महीने मुंबई विजिट किया जब उनके टीवी सीरियल 'हमसफर' ने काफी लोकप्रियता पाई और इससे यह हिंट मिलने लगी कि हिंदी फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। इनमें माहिरा से जल्द संपर्क करने वाले निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर थे जिन्होंने वीजे से एक्ट्रेस बनीं माहिरा को 'रईस' के लिए फाइनल किया।

राहुल ढोलकिया की फिल्म 'रईस' में शाहरुख एक डॉन की भूमिका में हैं और नवाजुद्दीन सिद्धीकी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। एक सूत्र ने कहा कि शाहरुख ऑडिशन के दौरान माहिरा से मिलने भी आए थे।

पढ़ें: सिक्योरिटी गार्ड ने शाहरुख को अपने ही घर में नहीं घुसने दिया