विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंतजार की घड़ी होगी खत्म, जल्द रणबीर संग फिल्म करेंगी करीना

By Edited By:
Updated: Tue, 03 Sep 2013 02:10 PM (IST)

करीना कपूर ने अब तक कई बड़े हीरो के साथ अपनी किस्मत आजमाई है। खासकर बड़े पर्दे पर खान तिकड़ी के साथ उनकी जोड़ी खूब रंग लाई है। हालांकि करीना ने अब तक बॉली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर ने अब तक कई बड़े हीरो के साथ अपनी किस्मत आजमाई है। खासकर बड़े पर्दे पर खान तिकड़ी के साथ उनकी जोड़ी खूब रंग लाई है। हालांकि करीना ने अब तक बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर के साथ काम नहीं किया है, लेकिन लगता है दोनों को साथ में देखने का दर्शकों का बर्षो पुराना सपना अब पूरा होने वाला है। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा कि वे रणबीर के साथ काम करना चाहती हैं।

पढ़ें : ये है करीना कपूर का नया भाई

पढ़ें: तो क्या रणबीर कपूर के दिल के तार फिर से जुड़ने लगे हैं

करीना ने बताया कि वे अपनी अगली फिल्म रणबीर के साथ करना चाहती हैं। हालांकि इससे पहले भी एक बार निर्माता जोया अख्तर की फिल्म में रणबीर और करीना भाई-बहन के किरदार निभाने वाले थे, लेकिन रणबीर की व्यस्तता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और जोया ने रणबीर कपूर की जगह रणवीर सिंह को लेने का मन बना लिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर