विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को रुलाया!

By Edited By:
Updated: Tue, 16 Sep 2014 09:16 AM (IST)

जी हां यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रोने पर मजबूर हो गईं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है

News Article Hero Image

मुंबई। जी हां यह सच है कि प्रियंका चोपड़ा की वजह से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रोने पर मजबूर हो गईं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि प्रियंका ने शिल्पा का दिल दुखाया है।

दरअसल, शिल्पा शेट्टी की आंखों में इस शुक्रवार को रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम देखकर आंसू आ गए। शिल्पा शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी।

शिल्पा ने ट्वीट किया, 'अभी मैरी कॉम देखी। सभी एक्टरों ने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन प्रियंका तुमने तो कमाल कर दिया। उमंग ने शानदार काम किया। मैं तो रो पड़ी। आप भी जरूर देखें।'

मैरी कॉम को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी सफलता मिली है। तीन दिन में यह फिल्म 27 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

पढ़ें: एक और हीरोइन सेक्‍स रैकेट में रंगे हाथों गिरफ्तार

क्लिक करके जानिए, अब क्‍यों नहीं टूटेगा प्रियंका चोपड़ा का दिल