विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए 'शमिताभ' में अमिताभ का खास लुक

By Edited By:
Updated: Tue, 22 Jul 2014 03:34 PM (IST)

'पा' जैसी बेहतरीन फिल्‍म बना चुके आर. बाल्‍कि की आगामी फिल्‍म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्‍चन की लुक काफी चर्चा में है। आप भी बिग बी

News Article Hero Image

मुंबई। 'पा' जैसी बेहतरीन फिल्‍म बना चुके आर. बाल्‍कि की आगामी फिल्‍म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्‍चन की लुक काफी चर्चा में है। आप भी बिग बी का यह खास लुक इस खबर के साथ लगी फोटो में देख सकते हैं। इस फिल्‍म के शीर्षक को लेकर जहां काफी जिज्ञासा बनी हुई है।

बिग बी ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्‍म 'शमिताभ' की एक तस्‍वीर सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्‍ट की है। उन्‍होंने लिखा 'शमिताभ...पूरे दिन इस तरह के बालों में रहने के लिए मशक्‍कत करनी होती है।' अमिताभ अपनी लुक को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। धनुष और अक्षरा हासन की इस फिल्‍म में अमिताभ लीड रोल में हैं।

अब देखना यह है कि बाल्‍िक के साथ 'पा' में लुक से भी प्रयोग करने वाले अमिताभ का यह लुक फिल्‍म में क्‍या नया करता है।

क्लिक करके जानिए, जवानी में किसने तोड़ा था अमिताभ बच्‍चन का सपना

क्लिक करें और जानें, शूटिंग में क्‍या खाते हैं अमिताभ और बॉलीवुड के टॉप सितारे