विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..इसलिए अभिनव कश्यप ने नहीं बनाई 'दबंग 2'

By Edited By:
Updated: Thu, 03 Oct 2013 03:29 PM (IST)

मुंबई। क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म 'दबंग 1' के निर्माता अभिनव कश्यप ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' क्यों नहीं बनाई। क्या सलमान खान ने उन्हें अप्रोच नहीं किया या फिर कश्यप ने खुद ही ये फिल्म करने से मना कर दिया?

News Article Hero Image

मुंबई। क्या आपने कभी सोचा है कि फिल्म 'दबंग 1' के निर्माता अभिनव कश्यप ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' क्यों नहीं बनाई। क्या सलमान खान ने उन्हें अप्रोच नहीं किया या फिर कश्यप ने खुद ही ये फिल्म करने से मना कर दिया?

पढ़ें : मिस यूनिवर्स भी सलमान पर फिदा

आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर बात क्या हुई थी। दरअसल हुआ कुछ यूं था कि फिल्म 'दबंग 1' सुपर हिट हुई। फिल्म ने बहुत अच्छा व्यापार भी किया, लेकिन चर्चा यह है कि सलमान खान ने अभिनव कश्यप को फिल्म के लाभ की हिस्सेदारी देने से मना कर दिया। जिसके बाद नाराज अभिनव कश्यप ने 'दबंग 2' से अपने पैर पीछे कर लिए। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि कश्यप ने रणबीर के साथ फिल्म 'बेशरम' करने की चाहत में दबंग 2 से मना कर दिया था। फिल्म दबंग 2 के बाद से दोनों के रिश्तों में खटास तो आ गई थी। लेकिन पूछे जाने पर दोनों ने इस बात से साफ इन्कार करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

गौरतलब है कि सलमान के भाई अरबाज खान ने दबंग 2 बनाई है। अब जल्द ही दबंग 3 भी आने वाली है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर