विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस यूनिवर्स भी सलमान पर फिदा

By Edited By:
Updated: Tue, 01 Oct 2013 03:56 PM (IST)

मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजी गई ओलिविया कल्पो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। भारत दौरे पर आई 21 वर्षीय अमेरिकन मॉडल और मिस यून ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजी गई ओलिविया कल्पो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं। भारत दौरे पर आई 21 वर्षीय अमेरिकन मॉडल और मिस यूनिवर्स ओलिविया ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह सलमान खान के साथ काम करने की बेहद इच्छुक हैं।

सलमान ने कैसे निभाई हिमेश के साथ दोस्ती?

उन्होंने कहा है कि मैं सलमान भाई के साथ काम करना चाहती हूं। इन दिनो वह भारत दौरे पर हैं और सामाजिक कायरें में जुड़ाव के साथ बॉलीवुड में काम करने की संभावनाओं को भी तलाश रही हैं। उन्हें बॉलीवुड कल्चर इसलिए अच्छा लगता है कि बॉलीवुड में सभी स्टार की एक फैन फॉलोइंग है और सभी अपने फैंस की फिल्मों को जरूर देखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह तो बड़ी मीठी और बहुत अच्छी बात है और मुझे इसका हिस्सा बनकर इससे जुड़ना अच्छा लगेगा।

किसने किया सलमान का अकाउंट हैक?

ओलिवियो की ख्वाहिश ये बताती है कि सलमान ना सिर्फ अपने देश में बल्कि सात समंदर पार हसीनाओं के बीच भी उतने ही लोकप्रिय हैं। क्योंकि उनकी लोकप्रियता का ग्राफ विदेशी सुंदरियों और हसीनाओं के सर चढ़कर बोलता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर