विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2014 में लिंक अप और ब्रेक अप को लेकर खबरों में रहीं ये जोड़ियां

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 13 Dec 2014 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 03:26 PM (IST)

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां फिल्मों से ज्यादा चर्चा इसके कलाकारों के लिंक-अप्स और ब्रेक-अप्स को लेकर होती है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां फिल्मों से ज्यादा चर्चा इसके कलाकारों के लिंक-अप्स और ब्रेक-अप्स को लेकर होती है। हर रिलीज होती और बनती फिल्म के साथ दो कलाकारों के करीब आने और कुछ के ब्रेक की खबरें आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ जोड़ियां प्यार को छुपाने के लिए एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताती हैैं तो कुछ चुप रहना पसंद करती हैं। दूसरी तरफ कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं जो ब्रेक-अप को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2014 में भी बहुत सारी फिल्मी जोड़ियां ऐसी थी जिन्होंने अपने रिश्तों का अंत कर दिया। तो एक नज़र डालते हैं लिंक-अप और ब्रेक अप को लेकर इस साल चर्चाओं में रही फिल्मी जोड़ियां।

1) अनुष्का शर्मा और विराट पटेल

इस साल के शुरुआत में जब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के लिंक अप की खबरें आना शुरू हुई थी तो दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी। दोनों साथ छुट्टियां मनाते हुए विदेशों में भी नज़र आए। हालांकि अब दोनों ने सबके सामने स्वीकार कर लिया है कि वो रिलेशनशिप में हैं।

2) रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच रोमांस की अटकलें पिछले साल से ही शुरू हो गई थी। पहले तो दोनों इन अफवाहों को खारिज करते रहे लेकिन बाद में दोनों ने चुप रहने का फैसला कर लिया। पिछले दिनों जब दीपिका विदेश में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब रणवीर खासतौर पर उनसे मिलने के लिए वहां जा पहुंचे। इसके बाद अफवाहों को और हवा मिल गई। कुछ समय पहले उनकी प्राइवेट पार्टी और विदेश में साथ घूमते हुए तस्वीरें सामने आईं थी।

3) सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर

जब से सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर ने फिल्म 'तेवर' की शूटिंग शुरू की है, तभी से दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें आ रही हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को महज को-स्टार और अच्छा दोस्त बता रहे हैं। खैर, ये तो वक्त ही बताएगा कि आखिरकार सच्चाई क्या है।

4) लीजा हेडन और वरुण धवन

जब से लीजा हेडन वरुण धवन के साथ पार्टी में नज़र आई हैं, तभी से दोनों की करीबी की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि लीजा ने ट्विटर पर इन अफवाहों को दरकिनार करते हुए कहा था कि वो सिंगल हैं जबकि वरुण एंगेज्ड हैं। इसके बाद वरुण की एंगेजमेंट को लेकर ट्वीट्स की बौछार हो गई तो एक्ट्रेस ने सफाई देते हुुए कहा कि वरुण एंगेज्ड नहीं हैं लेकिन वो उन्हें डेट नहीं कर रहे हैं।

5) करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु

करण बिपाशा बसु की हॉरर फिल्म 'अलोन' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हरमन और बिपाशा के बीच दूरियां बढ़ने के बाद से ही करण और बिपाशा के करीब आने की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। फिल्म के पहले लुक के लॉन्च पर ही दोनों एक-दूसरे के काफी करीब लग रहे थे।

6) फ्रीडा पिंटो और देव पटेल

इस हॉलीवुड जोड़ी की मुलाकात ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' की शूटिंग के दौरान हुई थी। छ साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया है। हालांकि दोनों के अलगाव की सही वजहों का तो पता नहीं चल सका लेकिन माना जा रहा है कि सिद्धार्थ माल्या के साथ फ्रीडा की करीबी के चलते वो देव पटेल से अलग हो गई हैं। फ्रीडा अपने 30वें जन्मदिन पर देव की बजाए सिद्धार्थ के साथ पार्टी करती नज़र आईं थी।

7) रितिक रोशन और सुजैन खान

रितिक रोशन और सुजैन खान की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों की खबरें तो काफी समय से आ रही थी लेकिन इस साल दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी थी। पिछले महीने कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। तलाक के बाद से रितिक का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा रहा है।

8) तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली पिछले साल एक रिएलिटी शो के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। शो के खत्म होने के बाद दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ नज़र आने लगे। खबरें तो यहां तक आई थी कि दोनों शादी करने जा रहे हैं लेकिन आखिरकार दोनों अलग हो गए।

9) गौहर खान और कुशाल टंडन

इसी रिएलिटी शो में गौहर खान और कुशाल टंडन भी करीब आए थे। बीच में कुशाल टंडन ने ऐलान किया था कि वो और गौहर अलग हो गए हैं लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मामूली सा झगड़ा था और उनके रिश्ते में सब ठीक चल रहा है।

10) करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट

करण और जेनिफर के रिश्ते में दरार की खबरें आने के बावजूद दोनों कहते रहे कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही है। आखिरकार करण ने ट्विटर पर साफ कर दिया है कि वो तलाक की अर्जी दे रहे हैं और साथ नहीं रह रहे। करण की को-स्टार बिपाशा बसु को इस अलगाव की वजह माना जा रहा है लेकिन करण इस मामले पर चुप हैं।

11) पूजा भट्ट और मुनीष मुखीजा

पूजा भट्ट ने हाल ही में ट्विटर पर ऐलान किया है कि वो और उनके पति मुनीष मुखीजा ने अपनी 11 सालों की शादी को खत्म कर दिया है। पूजा ने कहा कि दोनों आपसी सहमति से अलग हुए हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे। पूजा मुंबई में रहती हैं जबकि मुनीष का गोवा में बिजनेस है।

12) बिपाशा बसु और हरमन बावेजा

जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद बिपाशा हरमन बावेजा के करीब हो गईं। हरमन ने अपनी फिल्म के प्रमोशनल टूर के दौरान स्वीकार कर लिया था कि वो बिपाशा से प्यार करते हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। बिपाशा ने भी ट्विटर पर इसका ऐलान कर दिया था। लेकिन पिछले दिनों दोनों ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि दोनों के बीच मतभेद थे।

पढ़ेंः पूजा भट्ट ने किया पति से अलग होने का ऐलान

पढ़ेंः देव पटेल से अलग हुईं फ्रीडा पिंटो!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।