विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट ने किया पति से अलग होने का ऐलान

By rohitEdited By:
Updated: Mon, 08 Dec 2014 12:36 PM (IST)

महेश भट्ट की बेटी और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने ट्विटर पर ऐलान कर दिया है कि वो अपने पति मुनीष मुखीजा से अलग हो रही हैं। पूजा ने ट्वीट किया, 'जो लोग केयर करते हैं और खासतौर पर जो केयर नहीं करते हैं, उन्हें बता रही हूं कि मेरे

News Article Hero Image

मुंबई। महेश भट्ट की बेटी और फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने ट्विटर पर ऐलान कर दिया है कि वो अपने पति मुनीष मुखीजा से अलग हो रही हैं। पूजा ने ट्वीट किया, 'जो लोग केयर करते हैं और खासतौर पर जो केयर नहीं करते हैं, उन्हें बता रही हूं कि मेरे पति मुन्ना और मैंने 11 शानदार सालों तक चली शादी के बाद अलग होने का फैसला कर लिया है।'

पूजा और मुनीष 2004 में पूजा की पहली निर्देशित फिल्म 'पाप' की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। मुनीष पेशे से वीजे हैं और मुंबई में एक रेस्त्रां के मालिक हैं। उन्हें चैनल वी के शो 'द उधम सिंह शो' से शोहरत मिली थी। इसके बाद वो यूटीवी बिंदास के शो 'कैश कैब - मीटर चालू है' में भी नज़र आए थे।

पूजा भट्ट ने दूसरे ट्वीट में कहा, 'हम आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।'

पूजा ने ये भी बताया कि उन्होंने ट्विटर के जरिए ये जानकारी क्यों दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'इसका कारण ये है कि हम दोनों पब्लिक डोमेन पर हैं। हमारे दोस्त, शुभचिंतकों और दुश्मन अटकलें लगा सकते हैं।'

पढ़ेंः जेनिफर विंगेट ने स्वीकारी शादी टूटने की बात

पढ़ेंः बिपाशा और हरमन ने कहा-हां, हमारे बीच मतभेद थे