विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन हीरोइनों ने इस फिल्‍म को करने से किया इंकार!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 19 Nov 2014 12:59 PM (IST)

सुनने में आया है कि अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनी दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म की कास्टिंग के काम में मुश्किलें आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि दिव्या ने फिल्म की लीड कास्ट के लिए पुलकित सम्राट और यामी गौतम से संपर्क किया था लेकिन कुछ वर्कशॉप

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आया है कि अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनी दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म की कास्टिंग के काम में मुश्किलें आ रही हैं। सूत्रों का कहना है कि दिव्या ने फिल्म की लीड कास्ट के लिए पुलकित सम्राट और यामी गौतम से संपर्क किया था लेकिन कुछ वर्कशॉप लेने के बाद अभिनेत्री ने फिल्म छोड़ दी।

खबरी ने कहा कि यामी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने फिल्म छोड़ी है। सूत्र ने बताया, 'लीड रोल के लिए सबसे पहले श्रुति हासन से संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद कास्टिंग टीम अदिति राव हैदरी के साथ संपर्क में थी लेकिन वो भी फिल्म नहीं करना चाहती थी। दो महीने पहले यामी गौतम को फाइनल किया गया और वो कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाली थी। समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने भी इसे क्यों छोड़ दिया।'

'यारियां' के बाद दिव्या की ये दूसरी निर्देशित फिल्म होगी और वो इस फिल्म के लिए एक फ्रेश फेस तलाश रही हैं।हालांकि खुद दिव्या ने इस खबर को खारिज करते हुए कहा, 'मैं अदिति और श्रुति से कभी नहीं मिली। और न ही मैंने उन्हें अपनी फिल्म में रोल ऑफर किया है।'

यामी और अदिति के प्रवक्ताओं ने भी इन खबरों से इंकार किया है।

पढ़ेंः गजब! यामी गौतम ने माइनस 10 डिग्री की ठंड में शूट किया गाना

पढ़ेंः जब शाहरुख और सलमान ने आमिर खान को पूरी रात नहीं सोने दिया