विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाहरुख और सलमान ने आमिर खान को पूरी रात नहीं सोने दिया

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 19 Nov 2014 12:18 PM (IST)

अर्पिता खान की संगीत सेरेमनी में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ देखकर प्रशंसकों का दिल खुश हो गया था। अर्पिता के साथ दोनों की प्यार भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हालांकि जिसने भी यह तस्वीर देखी आमिर को भी बहुत मिस किया।

News Article Hero Image

मुंबई। अर्पिता खान की संगीत सेरेमनी में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ देखकर प्रशंसकों का दिल खुश हो गया था। अर्पिता के साथ दोनों की प्यार भरी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। हालांकि जिसने भी यह तस्वीर देखी आमिर को भी बहुत मिस किया।

आमिर से जब सलमान-शाहरुख के पैच-अप के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा, 'हां, मुझे उनके पैच-अप के बारे में पता चला। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे पूरी रात नहीं सोने दिया। लगभग रात 1.30 बजे उन्होंने पहले मुझे कॉल किया और इस बारे में बताया, उसके बाद लगभग रात 2.30 बजे हमने फेस-टाइम कॉल किया। इस तरह से सुबह हो गई और उन्होंने पूरी रात मुझे जगाए रखा।'

(साभार नई दुनिया)

पढ़ेंः सलमान की सगी बहन नहीं है अर्पिता, जानिए पूरी सच्चाई

पढ़ेंः बहन की शादी में सलमान ने लिया रणबीर कपूर से बदला!