विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी बारात ही में नाच रहे दूल्हा अक्षय कुमार और कह रहे- No Toilet, No Bride

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 06:35 PM (IST)

टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को श्री नारायण ...और पढ़ें

अपनी बारात ही में नाच रहे दूल्हा अक्षय कुमार और कह रहे- No Toilet, No Bride
अपनी बारात ही में नाच रहे दूल्हा अक्षय कुमार और कह रहे- No Toilet, No Bride

मुंबई। अक्षय कुमार की फ़िल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है, बल्कि सामाजिक अभियान है। ट्रेलर आने की सूचना को सोशल मीडिया में अक्षय जिस आक्रामकता और रचनात्मकता के साथ साझा कर रहे हैं, उसे देखकर यही निष्कर्ष निकलता है।   

रविवार (11 मई) को टॉयलेट- एक प्रेम कथा का ट्रेलर आ रहा है। अक्षय ने इसकी सूचना के साथ जो नया पोस्टर शेयर किया है, जिस पर अक्षय का करेक्टर दूल्हे के रूप में है और डांस कर रहा है। इस पर लिखा है- No Toilet, No Bride... 

यह भी पढ़ें: ट्यूबलाइट की हीरोइन Zhu Zhu समेत ये एक्ट्रेसेज़ रहीं प्रमोशन से दूर

इससे पहले शेयर किए गए पोस्टर में अक्षय ख़ुद एक हाथ में लोटा और दूसरे में लालटेन लेकर थामकर खड़े नज़र आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: 60 की हुईं डिंपल कपाड़िया, इन 6 एक्ट्रेसेज़ के आगे उम्र ने भी मानी हार

अक्षय के ट्विटर एकाउंट से फ़िल्म का नया टीज़र पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर पर कुछ महिलाएं हाथ में लोटा लेकर जाते हुए दिख रही हैं और इस पर लिखा है- Lota Party Is Coming Your Way... ये लाइन फ़िल्म और इसके संदेश के बारे में बहुत कुछ रह जाती है। वैसे अक्षय ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है- एक विनती... लौटा दो लोटा पार्टी को। साथ ही सूचना साझा की है कि ट्रेलर 3 दिनों में आने वाला है। 

यह भी पढ़ें: डिंपल कपाड़िया से सोनाक्षी सिन्हा तक, मिलिए कलम वाली बाइयों से

इससे पहले जो पोस्टर शेयर किया गया था, उसमें सिर्फ़ एक सरसों का खेत दिखाया गया है। इस पोस्टर पर लिखा है- Nature Is Not A Toilet... इसके साथ खुले में शौच में करने वालों के लिए अक्षय ने चेतावनी दी- एक वॉर्निंग। टॉयलेट ट्रेलर 4 दिनों में आने वाला है।

यह भी पढ़ें: 16 साल की डिंपल को देख जब बेचैन हो गए थे राजेश खन्ना

ट्रेलर के इस काउंट डाउन की शुरुआत हुई 6 जून को शेयर किए गए पोस्टर से, जिसे देखकर किसी गांव-क़स्बे के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिंगल स्क्रीन थिएटर या ऐसी ही किसी सार्वजनिक जगह की याद आ जा जाती है। 

यह भी पढ़ें: कुंडली मिलाने से लेकर प्लेटफॉर्म हील्स तक, एकता कपूर के 5 जुनून

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है। अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर हैं, जो बीवी के रोल में दिखाई देंगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।