विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surrogacy के ज़रिए ये 8 सेलेब्रिटीज़ बने पेरेंट्स, कुछ तो हैं Unmarried

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 03 Jul 2017 06:19 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jul 2017 06:25 PM (IST)

ऐसे ही कपल्स में अब टीवी सेलेब्रिटीज़ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह शामिल हो गए हैं। कृष्णा और कश्मीरा में सरोगेसी के ज़रिए ट्विन बेबी बॉयज़ के माता-पिता बने।

Surrogacy के ज़रिए ये 8 सेलेब्रिटीज़ बने पेरेंट्स, कुछ तो हैं Unmarried
Surrogacy के ज़रिए ये 8 सेलेब्रिटीज़ बने पेरेंट्स, कुछ तो हैं Unmarried

मुंबई। सरोगेसी के ज़रिए पेरेंट्स बनने का तरीक़ा धीरे-धीरे बी-टाउन में पॉप्यूलर हो रहा है। ऐसे कई सेलेब्रिटीज़ हैं, जिन्होंने फ़ैमिली एक्सटेंशन के लिए सरोगेसी का साइंटिफ़िक रास्ता चुना है।

ऐसे ही कपल्स में अब टीवी सेलेब्रिटीज़ कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह शामिल हो गए हैं। कृष्णा और कश्मीरा जून में सरोगेसी के ज़रिए ट्विन बेबी बॉयज़ के पेरेंट्स बने। 

यह भी पढ़ें: Tubelight फ़्यूज़ हुई तो क्या, टाइगर ज़िंदा है, दूसरे हाफ़ की 10 एंटिसिपेटेड फ़िल्में

 

जून 2016 में तुषार कपूर के सिंगल पेरेंट बनने की ख़बर ने सबको चौंका दिया था। अनमैरीड तुषार ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। 

करण जौहर ने पिता बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली और इसी साल 6 मार्च को उन्होंने पापा बनने का एलान किया। करण के ट्विन बेबीज़ के नाम नाम यश और रूही हैं।  

यह भी पढ़ें: First Half में फ़्लॉप हुईं 23 फ़िल्में, 4 रहीं सुपरहिट, एक हॉलीवुड हिट

आमिर ख़ान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव दिसंबर 2011 में आज़ाद के पिता बने। आज़ाद का जन्म सरोगेसी से हुआ है। पहली पत्नी रीना से आमिर के दो बच्चे जुनैद और इरा हैं।

शाह रुख़ ख़ान के सबसे छोटे बेटे अबराम किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। 2013 में 27 मई को अबराम सरोगेसी के ज़रिए शाह रुख़ और गौरी की ज़िंदगी में आए थे। सरोगेसी की वजह से अबराम का जन्म होने पर काफ़ी कंट्रोवर्सी भी हुई थी। 

यह भी पढ़ें: बिल्कुल रियल लाइफ़ की तरह हैं फ़ादर-डॉटर की ये जोड़ियां

इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के अलावा हॉलीवुड में भी ऐसे कपल्स की कमी नहीं है, जिन्होंने बच्चों की ख़्वाहिश पूरी करने के लिए सरोगेसी का रास्ता अपनाया। निकोल किडमैन और उनके हबी कीथ अर्बन 2010 में सरोगेट बेबी फ़ेथ मारग्रेट के पेरेंट्स बने।

 

सारा जेसिका पारकर और मैथ्यू ब्रोडरिक 2009 में सरोगेसी के ज़रिए ट्विन गर्ल्स मैरियन और तबीथा के पेरेंट्स बने।

यह भी पढ़ें: तो इसलिए रियल लाइफ़ में इतनी ग्लैमरस दिखती हैं श्रीदेवी

मशहूर सिंगर रिकी मार्टिन 2008 में सरोगेसी के ज़रिए सिंगल पेरेंट बन चुके हैं। रिकी के दो जुड़वा बच्चे हुए थे, जिनके नाम उन्होंने मैटियन और वेलेंटिनो रखे।

6.    

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।