विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ने फिल्‍मों की कमाई के बारे में किया हिला देने वाला खुलासा!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 20 Nov 2014 08:33 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 20 Nov 2014 12:04 PM (GMT+05:30)

अभिनेता आमिर खान का कहना है कि बहुत सारी फिल्में बोली जाती हैं कि सुपरहिट हैं, लेकिन जरूरी नहीं हैं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अभिनेता आमिर खान का कहना है कि बहुत सारी फिल्में बोली जाती हैं कि सुपरहिट हैं, लेकिन जरूरी नहीं हैं कि वे सुपरहिट हों। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, आंकड़े निर्माता और सितारे देते हैं।

आमिर ने कहा, 'मैं जनता को बताना चाहूंगा कि 99 प्रतिशत आंकड़े फर्जी दिए जाते हैं। आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है। यह बात मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं। बेचारी जनता भी इस पर विश्वास कर लेती है। हकीकत में बिजनेस से जुड़े लोगों को सही आंकड़ा पता होता है।

बिजनेस जगत में बात छुपी नहीं होती। हमको मालूम है कि वास्तव में फिल्म का कितना धंधा हुआ है। कई बार फिल्म को ऑडियंस नकार देती है। उनका बिजनेस ठीक नहीं होता तब भी उसे बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है। मैं इतना बता सकता हूं कि लोगों को जब फिल्म पसंद नहीं आती है तो चलती नहीं है।'

शाहरुख खान की फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" ने कितना कारोबार किया यह बताने से आमिर ने इंकार कर दिया। आमिर ने कहा, 'इंडस्ट्री में गिनती के लोग हैं जो सही आंकड़ा बताते हैं। मैं और राजू हिरानी अपने आंकड़े सटीक बताते हैं। सही आंकड़ों के लिए सर्तकता बरतना जरूरी है।'

अभिनेता ने आगे कहा, 'अमेरिका में रेन ट्रैक कंपनी है। वो सभी फिल्मों के आंकड़े जारी करती है। यानी कितने टिकट बिके, कितना बिजनेस हुआ। डिस्ट्रिब्यूटर को भी वहीं से पता चलता है कि मेरी फिल्म ने कितना बिजनेस किया। वो अमेरिका में मानक बन चुकी है। रेन ट्रैक के भारत आने की संभावना है। इससे सच सामने आएगा। अगर कोई मेरी फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ेगा तो मुझे खुशी होगी पर वास्तव में तोड़े तो। सचिन तेंदुलकर ने अगर रिकॉर्ड तोड़ा है तो वाकई तोड़ा है। झूठ बोलकर नहीं।'

आमिर के लिए सफलता का पैमाना फिल्म का सौ या दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होना नहीं है। वह कहते हैं कि आंकड़ों को लेकर मीडिया को सजग रहने की जरूरत है।

आमिर ने कहा, 'दरअसल, सब लोग जल्दबाजी में रहते हैं। चाहते हैं कि उनकी कमाई के आंकड़े जल्द से जल्द प्रकाशित हो जाएं। मेरा मानना है कि आंकड़ों को जांच कर छापना चाहिए। मीडिया को डेली कलेशन रिपोर्ट (डीसीआर) देखने के बाद आंकड़े प्रकाशित करना चाहिए।' आमिर की अगली फिल्म 'पीके' 19 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें भी सामाजिक संदेश दिया गया है।

अर्पिता की शादी में सभी हुए भावुक

आमिर ने कहा, 'अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के बारे में आमिर बताते हैं, अर्पिता की शादी खुशी का दिन था। दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल हुए थे। बहुत दिनों बाद मैंने इतना लुत्फ उठाया। दोनों तरफ के परिवारों ने गानों और डांस पर परफार्मेंस तैयार किए थे।

सलमान और उनके भाइयों ने भी धमाल किया। मैंने भी "आए हो मेरी जिंदगी में तुम बहार बनके..." गाना गाया। सलीम साहब ने भी गाया। अरबाज बहुत अच्छा गाता है। सोहल डांस बहुत अच्छा करता है। अर्पिता ने एक नोट लिखा था जिसे उन्होंने प्रियंका से पढ़ने को कहा, जिसमें परिवार और सबसे जो प्यार मिला उसका जिक्र था। उसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए थे।'

(साभार नई दुनिया)

पढ़ें: जब शाहरुख और सलमान ने आमिर को पूरी रात सोने नहीं दिया

पढ़ेंः जानिए कौन-कौन से सितारे नहीं आए अर्पिता की शादी में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।