विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए कौन-कौन से सितारे नहीं आए अर्पिता की शादी में

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 01:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 03:15 PM (IST)

एक तरफ जहां मीडिया में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट चर्चा में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एक तरफ जहां मीडिया में सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट चर्चा में रही वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी हस्तियां भी थीं जिन्हें खान परिवार ने शादी में नहीं बुलाया गया या जो इसमें शामिल नहीं हुए। नज़र डालते हैं उन सितारों पर जिन्हें अर्पिता की शादी में शामिल नहीं हुए।

बच्चन परिवारः अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी से पहले खान परिवार और बच्चन परिवार के रिश्ते अच्छे थे। लेकिन सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या जैसे ही बच्चन परिवार का हिस्सा बनीं, वैसे ही दोनों परिवारों में दूरियां आ गईं। हालांकि कई मौकों पर सलमान और अभिषेक एक-दूसरे से बेहद गर्मजोशी से मिले हैं।

रणबीर कपूरः कभी सलमान की बेहद करीबी रही कट्रीना कैफ आज रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड हैं। तो जाहिर सी बात है कि सलमान अपनी बहन की शादी में उन्हें तो कभी नहीं बुलाते जो उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है। हालांकि कट्रीना इस शादी में शामिल हुईं थी।

अर्जुन कपूरः अर्जुन कपूर कई बार ये बता चुके हैं कि वो सलमान की वजह से ही अभिनय में आए हैं। लेकिन वो अर्पिता की शादी में क्यों नहीं आए, इसकी वजह सिर्फ अर्पिता हैं। दरअसल अर्जुन अर्पिता के एक्स-बॉयफ्रेंड हैं। जाहिर सी बात है कि अर्पिता कभी नहीं चाहती कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उनकी शादी में आए।

सोनाक्षी सिन्हाः सोनाक्षी सिन्हा कई मौकों पर खान परिवार के कई कार्यक्रमों में शिरकत करती हैं लेकिन वो अर्पिता की शादी में नहीं आ सकीं। इसकी वजह अभिनेत्री का बिजी शेड्यूल बताया जा रहा है। सोनाक्षी जल्द ही एक के बाद एक तीन फिल्मों में नज़र आएंगी।

विवेक ओबरॉयः विवेक कई बार सलमान से माफी मांग चुके हैं, लेकिन हर बार उनकी कोशिश बेकार ही गई। ऐश्वर्या को लेकर दोनों के बीच काफी तनातनी रही थी। जाहिर सी बात है, इसके आगे हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

जॉन अब्राहमः 2006 में 'रॉकस्टार्स' कॉन्सर्ट को लेकर सलमान और जॉन के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में लगा था कि शायद दोनों के बीच मतभेद सुलझ गए हैं लेकिन अर्पिता की शादी में जॉन के नहीं आने से साफ हो गया है कि दोनों के बीच दरार अब भी कायम है।

सना खानः रियलिटी शो से चर्चाओं में आईं सना खान सलमान के कई पारिवारिक कार्यक्रमों में नज़र आईं। सना को सलमान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में ब्रेक भी दिलाया गया। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री कई कानूनी विवादों को लेकर चर्चा में रहीं। जब सना से शादी के न्योते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं मुझे निमंत्रण नहीं मिला है। मैं यहां नहीं होऊंगी, क्योंकि मैं खतरों के खिलाड़ी के लिए साउथ अफ्रीका जा रही हूं।'

पढ़ेंः जब शाहरुख और सलमान ने आमिर खान को पूरी रात नहीं सोने दिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।