विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतनी भी क्या बेरुख़ी श्रद्धा, बस 'किस' ही तो कर रहे थे रणवीर सिंह!

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 14 Jan 2017 11:14 AM (IST)

इस किस्से को उतना सीरियस मत लीजिये , लेकिन तस्वीर को लेना ही पड़ेगा। और तस्वीर देख लेंगे तो सारा माज़रा समझ जाएंगे क्योंकि बॉलीवुड के ये स्टार आपस में...

इतनी भी क्या बेरुख़ी श्रद्धा, बस 'किस' ही तो कर रहे थे रणवीर सिंह!
इतनी भी क्या बेरुख़ी श्रद्धा, बस 'किस' ही तो कर रहे थे रणवीर सिंह!

मुंबई। रणवीर सिंह बेवफा हो गए हैं। लगता है अपने 'पुराने प्यार' अर्जुन कपूर से मन भर गया है। तभी तो सरेआम एक कपूर को छोड़ दूसरे कपूर को किस करने जा रहे थे। पता नहीं श्रद्धा कपूर को क्या तकलीफ थी जो ' ऐसे ' नज़ारे के बीच वैम्प बन कर आ गई।

इस किस्से को उतना सीरियस मत लीजिये , लेकिन तस्वीर को लेना ही पड़ेगा। और तस्वीर देख लेंगे तो सारा माज़रा समझ जाएंगे क्योंकि बॉलीवुड के ये स्टार आपस में ' ओके जानू -ओके जानू ' खेल रहे थे। दरअसल वाक्या था शाद अली की फिल्म ' ओके जानू की स्पेशल स्क्रीनिंग का जहां बहुत सारे सितारों के साथ रणवीर सिंह , श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर भी आये थे। अब श्रद्धा और आदित्य जहां जाए तो वहां ओके जानू ( आज शुक्रवार को रिलीज़ हुई) का माहौल तो बना ही देंगे। लेकिन उसके इस लव स्टोरी मूवमेंट में बीच आ गए ' इवर दिलफेंक ' रणवीर सिंह।

एक लाख रूपये में बिका एक टिकट , ऐसा क्या है साउथ की इस फिल्म में ?

बस फिर क्या था रणवीर जैसे ही आदित्य रॉय कपूर की तरफ किस के लिए लपके बीच में आ गई श्रद्धा और जड़ दिया दोनों के लबों पर अपनी हथेलियों का ताला। इस तस्वीर को ओके जानू के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर भी पोस्ट किया है। किस्सा मजेदार है लेकिन अब लोग ये कह रहे हैं कि अर्जुन कपूर का क्या होगा ,जिनको सबके सामने किस करने में रणवीर सिंह को कभी शर्म नहीं आई।

कंगना से अनबन को लेकर शाहिद कपूर ने बोल दिया ये सच !

वैसे आपको बता दें कि किस करने से पहले एक दूसरे के मुंह पर हाथ रखने फेमस पोज़ , फिल्म ओके जानू का हिस्सा है। ' लिव-इन रिलेशनशिप ' पर बनी इस इस फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की अलग केमिस्ट्री नज़र आ रही है।