विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदेश श्रीवास्तव को फिर हुआ कैंसर, हालत गंभीर!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 31 Aug 2015 08:24 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:41 AM (IST)

मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव को फिर से कैंसर हो गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव को फिर से कैंसर हो गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पांच साल पहले भी कैंसर हो गया था।

अक्षय का चांटा खाने पर आरफी के ठंडे रिस्पॉन्स पर भड़के प्रभुदेवा

हालांकि उन्होंने इलाज कराया था और उस वक्त वो पूरी तरह ठीक हो गए थे।

खबर के मुताबिक फिलहाल उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर है। सूत्रों की मानें तो आदेश को दोबारा पता चला कि उन्हें कैंसर है और एक हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जब 2011 में आदेश को कैंसर हुआ था तब इंडस्ट्री से कोई उनका हाल-चाल भी पूछने नहीं गया था जिससे वो काफी निराश हुए थे।

अब उन्हें हुए कैंसर का पता चलते ही दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला कि संगीतकार आदेश श्रीवास्तव जी की तबीयत खराब है। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।'

विद्या बालन 20 साल बाद टीवी पर इस शो से लौटेंगी!