Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विद्या बालन 20 साल बाद टीवी पर इस शो से लौटेंगी!

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:27 AM (GMT+05:30)

    खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दो दशकों के बाद एक बार फिर टीवी पर लौटने का मन बना रही हैं। यह एक टॉक शो होगा। विद्या बालन साल 1995 में टीवी शो 'हम पांच' स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दो दशकों के बाद एक बार फिर टीवी पर लौटने का मन बना रही हैं। यह एक टॉक शो होगा। विद्या बालन साल 1995 में टीवी शो 'हम पांच' से ग्लैमर वर्ल्ड में आई थीं। अब जल्द ही वो एक टॉक शो को होस्ट करने वाली हैं।

    'विवाह' की अमृता राव को चाहिए ऐसी फिल्में

    सूत्र ने बताया, 'एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन हाउस ने विद्या बालन से कुछ महीनों पहले संपर्क किया था। इसमें विद्या को टॉक शो होस्ट करने का ऑफर दिया गया है। विद्या को शो का कॉन्सेप्ट भी पसंद आया है। शो को सक्सेसफुल बनाने के लिए उन्होंने मेकर्स के साथ कई आइडियाज भी शेयर किए हैं।'

    प्रोडक्शन हाउस भी जल्द से जल्द टीवी चैनल के साथ इस डील को फाइनल करने की कोशिश में है, ताकि टॉक शो को लॉन्च किया जा सके।

    आलिया भट्ट इस हीरो को लेकर हो गई हैं प्रोटेक्टिव

    सूत्र ने बताया, 'वे लोग लॉजिस्टिक शो पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इस डील को जल्दी से फाइनल करना चाहते हैं। शो के अगले साल ऑन एअर होने की संभावना है।'

    विद्या से इस बारे में बात नहीं हो सकी और उनके प्रवक्ता ने भी इस बारे में बात करने से फिलहाल इन्कार कर दिया है।

    जानें, श्रद्धा कपूर को लेकर क्यों इतने खुश हैं अर्जुन रामपाल