विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी स्टेज पर हैं आदेश श्रीवास्तव - ललित पंडित

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 08:27 AM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 08:50 AM (IST)

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव को दोबारा कैंसर होने की खबर आई थी और बताया जा रहा था कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव को दोबारा कैंसर होने की खबर आई थी और बताया जा रहा था कि उनकी हालत गंभीर है। आदेश के साले और कंपोजर ललित पंडित ने बताया कि डॉक्टर अपनी तरह से हर संभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन आदेश पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है।

अमित ने डायरेक्टर से झगड़ने के बाद छोड़ी फिल्म!

ललित ने बताया, 'उन्हें तीसरी बार कैंसर हुआ है। अभी वो नाजुक हालत में हैं। वो पिछले 42 दिनों से अस्पताल में हैं। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो भी कह रहे हैं कि बहुत मुश्किल हो रही है।'

आदेश को 2010 में भी कैंसर हो गया था और फिलहाल उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है।

उनकी शादी पूर्व एक्ट्रेस विजेता पंडित से हुई है। ललित ने ये भी बताया कि कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका से एक इंजेक्शन मंगवाया गया था लेकिन वो भी काम नहीं कर रहा है। डॉक्टर्स का कहना है वो आदेश की हालत को देखते हुए दूसरी थेरेपी से इलाज नहीं कर सकते हैं।

ललित ने कहा, 'हम इन इंजेक्शन पर निर्भर थे लेकिन वो भी असरदार नहीं हैं। वो इस स्टेज पर हैं कि हम नई थेरेपी शुरू नहीं कर सकते। वो आखिरी स्टेज पर हैं।'

जब 2011 में आदेश को कैंसर हुआ था तब इंडस्ट्री से कोई उनका हाल-चाल भी पूछने नहीं गया था जिससे वो काफी निराश हुए थे।

लेकिन ललित ने बताया कि इस बार इंडस्ट्री से हर वो शख्स उनसे मिलने आया, जिनके साथ आदेश काम कर चुके हैं। दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर ने ट्वीट करके आदेश की खराब सेहत की जानकारी दी थी और उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।

आदेश श्रीवास्तव को फिर हुआ कैंसर, हालत गंभीर!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।