विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाप रे! विज्ञापन के लिए आमिर-किरण को मिला 2 करोड़ का ऑफर

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 26 Feb 2015 11:41 AM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी निर्देशक पत्नी किरण राव को एक घरेलू उत्पाद के विज्ञापन का ऑफर दिया गया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ एक घंटे के शूट के लिए दोनों को 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं। एक सूत्र ने कहा, 'आमिर उन सितारों

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और उनकी निर्देशक पत्नी किरण राव को एक घरेलू उत्पाद के विज्ञापन का ऑफर दिया गया है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ एक घंटे के शूट के लिए दोनों को 2 करोड़ रुपये ऑफर किए गए हैं।

नहीं देखा होगा आमिर खान का यह लुक!

एक सूत्र ने कहा, 'आमिर उन सितारों में से एक हैं जिन्हें विज्ञापनों के लिए सबसे ज्यादा रकम दी जाती है। आमतौर पर शूट्स में दो-तीन दिन का वक्त लग जाता है लेकिन एक घंटे के शूट के लिए आमिर को 2 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। निर्माताओं को लगता है कि उनके साथ विज्ञापन में किरण का होना नयापन लाएगा।'

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगे अभय देओल!

इससे पहले शाहरुख खान-गौरी खान, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन और सैफ अली खान-करीना कपूर जैसे बॉलीवुड कपल्स भी विज्ञापनों में साथ नज़र आ चुके हैं। अब आमिर-किरण को विज्ञापन में साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।

आमिर के प्रवक्ता ने कहा कि सत्यमेव जयते करने के बाद आमिर को एक बड़े बिजनेस हाउस के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर साइन किया गया था।

अवॉर्ड सेरेमनी में सोनम कपूर के जलवे, देखें तस्वीरें