विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्स गर्लफ्रेंड के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगे अभय देओल!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 26 Feb 2015 08:53 AM (IST)

अभय देओल और प्रीति देसाई का भले ही ब्रेकअप हो गया हो लेकिन दोनों जल्द ही एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'रॉक द शादी' में साथ नज़र आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम 'शादी ऑफ द डेड' रखा गया था। फिल्म की शूटिंग 2012 में ही शुरू कर दी गई थी

News Article Hero Image

मुंबई। अभय देओल और प्रीति देसाई का भले ही ब्रेकअप हो गया हो लेकिन दोनों जल्द ही एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'रॉक द शादी' में साथ नज़र आएंगे। पहले इस फिल्म का नाम 'शादी ऑफ द डेड' रखा गया था।

फिल्म स्टार्स के नखरों से परेशान हैं प्रोड्यूसरः मुकेश भट्ट

फिल्म की शूटिंग 2012 में ही शुरू कर दी गई थी लेकिन निर्माताओं के बीच मतभेद के चलते शूटिंग रोक दी गई।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म को दोबारा शुरू किया जा रहा है। इस फिल्म को अमित कपूर और सिद्धार्थ एम जैन एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रहे थे। लेकिन फिल्म बजट से ऊपर जाने लगी तो एकता ने सिद्धार्थ के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म के फाइनेंस को लेकर समस्या थी और बालाजी के लिए इसकी जिम्मेदारी लेना और लगाए गए पैसे को रीकवर करना मुश्किल था। निर्देशक नवदीप सिंह की भी वीएफएक्स के स्पेशलिस्ट नीरज शंघाई से लड़ाई हो गई, जिसके चलते समस्या और बढ़ गई। तब तक 40 फीसदी शूट पूरा हो चुका था।'

अब इस विलेन के निर्देशन में काम करेंगे नाना पाटेकर

सूत्र ने बताया कि अब इस फिल्म को सिर्फ एकता प्रोड्यूस करेंगी और नवदीप की निर्देशित फिल्म 'एनएच 10' रिलीज हो जाने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। सूत्र ने कहा, 'जब रॉक द शादी की शूटिंग शुरू की गई, उस वक्त अभय और प्रीति साथ थे। हालांकि हाल ही में दोनों अलग हो गए हैं लेकिन दोनों साथ शूटिंग करने के लिए राजी हो गए हैं।'

हालांकि फिल्म में प्रीति का रोल बहुत बड़ा नहीं है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा अभय के ऑपोजिट होंगी।

अभय और एकता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

सलमान ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट, तो खफा हो गई ये एक्ट्रेस