विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इस विलेन के निर्देशन में काम करेंगे नाना पाटेकर

By Test1 Test1Edited By:
Published: Mon, 23 Feb 2015 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 01:20 PM (IST)

मुंबई। हिन्दी फिल्मों के खूंखार विलेन प्रकाश राज जल्द ही निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। हिन्दी और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों के खूंखार विलेन प्रकाश राज जल्द ही अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। हिन्दी और साउथ की फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदार से दर्शकों में सिहरन पैदा करनेवाले प्रकाश राज ने साउथ की कई फिल्मों का निर्देशन किया है। अब वे अपने हिन्दी फिल्मों में भी निर्देशक के तौर पर हाथ आजमाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने धाकड़ अभिनेता नाना पाटेकर को साइन किया है।

प्रकाश अपनी सुपरहिट तेलुगू फिल्म 'उन समायल अराइल' का हिन्दी रीमेक बनाने जा रहेे हैं और इस फिल्म में हीरो के तौर पर उन्होंने नाना पाटेकर को लिया है।

नाना पाटेकर ने अपने रोल और इस फिल्म के बारे में बताया, 'मुझे इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और यह फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है।'

नाना ने प्रकाश राज के निर्देशन के बारे में बात करते हुए कहा कि वे बहुत ही सुलझे हुए निर्देशक हैं और उन्हें उन पर पूरा भरोसा है।

प्रकाश राज ने दक्षिण भारतीय भाषाओं में कई फिल्मों का निर्माण व निर्देशन किया है। एक अभिनेता के अलावा वे एंकर के रुप में जाने जाते हैं। उन्होंने दूरदर्शन में भी कई सालों तक काम किया है।

पढ़ेः प्रफुल पटेल व नाना पाटेकर पर भाजपा की नजर

पढ़ेंः 'वेलकम बैक' के सेट पर नाना और फिरोज में बहस छिड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।