विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रफुल पटेल व नाना पाटेकर पर भाजपा की नजर

By Edited By:
Published: Thu, 06 Feb 2014 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2014 10:05 PM (IST)

नई दिल्ली [जाब्यू]। मुंबई में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त के खिलाफ भाजपा किसी फिल्मी चेहरे की तलाश में है। प्रस्ताव ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जाब्यू]। मुंबई में कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त के खिलाफ भाजपा किसी फिल्मी चेहरे की तलाश में है। प्रस्ताव एंग्री मैन नाना पाटेकर के नाम का है। उन तक संदेश भी पहुंचा दिया गया है। नाना ने हालांकि अभी हामी नहीं भरी है। बड़ा राजनीतिक धमाका करने के लिहाज से मराठा नेता शरद पवार के करीबी प्रफुल पटेल पर भी पार्टी की नजर है।

उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र से सबसे अधिक आशा लगाए बैठी भाजपा कील-कांटे कसने में जुट गई है। सूबे में 48 लोकसभा सीटें हैं। प्रदेश में पांच दलों का गठबंधन बनाकर उतरे राजग का लक्ष्य तीन दर्जन सीटें जीतने का है। इसके लिए भाजपा अपने कोटे (26) से ही स्वाभिमानी शेतकरी संगठन और राष्ट्रीय समाज पक्ष के लिए एक-एक सीट छोड़ेगी। यूं तो आरपीआइ नेता रामदास अठावले को पार्टी ने अपने समर्थन से राज्यसभा भेज दिया है। लेकिन, बहुत दबाव हुआ तो आरपीआइ के लिए भी एक सीट छोड़ी जा सकती है। ऐसे में 26 के बजाय सिर्फ 23 सीटों पर पार्टी सारे समीकरण साधकर ही उम्मीदवार तय कर रही है। इस क्रम में मुंबई उत्तर मध्य से प्रिया दत्त के खिलाफ नाना पाटेकर को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। अगर नाना नहीं माने तो दूसरा चेहरा ढूंढा जाएगा।

पढ़ें : तीसरे मोर्चे के बिना केंद्र सरकार बनना असंभव : मुलायम

सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र की भंडारा सीट से सांसद और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मुखिया शरद पवार के करीबी प्रफुल पटेल से भी भाजपा नेता संपर्क में हैं। पार्टी में पवार के भतीजे अजित पवार के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए खुद पटेल के लिए भी राजनीतिक रूप से भाजपा में आना फायदेमंद है। हाल ही में उन्होंने यह कहकर भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का बचाव किया था कि गुजरात दंगों को लेकर जब उन्हें कोर्ट की क्लीन चिट मिल गई है तो उस मुद्दे को उठाना उचित नहीं है।

इस बीच प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने केंद्रीय चुनाव समिति को दस सीटों के लिए एक-एक नाम भेज दिए हैं। इनमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी को नागपुर से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव है। शुक्रवार को और छह नाम तय हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि वह छह नाम भी एकल ही होंगे। ज्यादातर वर्तमान सांसदों की सीटें बरकरार रहेंगी, लेकिन संभव है कि अहमदनगर से दिलीप गांधी का पत्ता कट जाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।