विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी से ये खास गुजारिश करेंगे आमिर खान

By rohitEdited By:
Published: Sun, 07 Dec 2014 12:16 PM (IST)Updated: Sun, 07 Dec 2014 12:17 PM (IST)

आमिर खान ने रविवार को कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि वो उनकी फिल्म 'पीके' देखें। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान ने रविवार को कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करेंगे कि वो उनकी फिल्म 'पीके' देखें।

फिल्म में भोजपुरी बोल रहे आमिर ने कहा, 'हम फिल्म में कोई भी भाषा ले सकते थे लेकिन मैंने सुझाव दिया कि फिल्म में मुख्य किरदार भोजपुरी बोले जिससे फिल्म में रंग भर जाएंगे।'

आमिर ने आगे कहा, 'हालांकि ये सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री अपने काम में काफी व्यस्त हैं। अगर मोदी फिल्म देखेंगे तो ये काफी दिलचस्प होगा।'

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीके' में आमिर के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत और बोमन इरानी भी हैं। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः आमिर खान की जुबान पर चढ़ां बिहार का लिट्टी-चोखा

पढ़ेंः 'पीके' का नया गाना रिलीज, देखें आमिर और अनुष्का की मस्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।