विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए अगले 43 दिन तक आमिर खान नहीं करेंगे कोई काम!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Fri, 21 Nov 2014 03:43 PM (IST)

आमिर खान की फिल्म 'पीके' क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और इसमें काफी कम समय रह गया है। आमिर ने फिल्म को पूरा समय देना शुरू कर दिया है। आमिर ने अपने सारे वादे पूरे करने के बाद अपने 43 दिन फिल्म को देने की ठान ली है। अभिनेता

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान की फिल्म 'पीके' क्रिसमस पर रिलीज हो रही है और इसमें काफी कम समय रह गया है। आमिर ने फिल्म को पूरा समय देना शुरू कर दिया है।

आमिर ने अपने सारे वादे पूरे करने के बाद अपने 43 दिन फिल्म को देने की ठान ली है। अभिनेता ने हाल ही में जापान में पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ छुट्टियां मनाई थी। आमिर टोक्यो फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए जापान गए थे लेकिन किरण का जन्मदिन मनाने के लिए वहीं रुक गए थे।

अब आमिर पूरेे-पूरे दिन 'पीके' के काम में लग गए हैं और उनका पूरा ध्यान फिल्म पर है। आमिर उठते, बैठते, सोते, जागते सिर्फ फिल्म के बारे में ही सोच रहे हैं। वो पूरे दिन फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ रहते हैं।

फिल्म की रिलीज में 43 दिन बचे हैं और आमिर एक-एक दिन फिल्म पर काम करने में लगाएंगे। उन्होंने नए साल तक बाकी सभी कामों से दूरी बना ली है।

पढ़ेंः प्यार से लोगों को बदलता रहूंगाः आमिर

पढ़ेंः जब शाहरुख और सलमान ने आमिर खान को पूरी रात नहीं सोने दिया