विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दिन तक चलेगी आमिर की बर्थ डे पार्टी!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 14 Mar 2015 11:49 AM (IST)

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 50 साल के हो गए हैं। अगर सूत्रों की मानें तो आमिर वीकेंड तक अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनकी फिल्म निर्देशक पत्नी किरण राव ने तीन दिन का सेलिब्रेशन प्लान किया है। एक सूत्र ने कहा, 'किरण ने लोनावला के पास एक स्पा रिजॉर्ट बुक

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज 50 साल के हो गए हैं। अगर सूत्रों की मानें तो आमिर वीकेंड तक अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनकी फिल्म निर्देशक पत्नी किरण राव ने तीन दिन का सेलिब्रेशन प्लान किया है।

आमिर ने एक दिन पहले मनाया बर्थ डे, देखें तस्वीरें

एक सूत्र ने कहा, 'किरण ने लोनावला के पास एक स्पा रिजॉर्ट बुक किया है और अपने करीबी दोस्तों को इंवाइट किया है। सेलिब्रेशन करीब तीन दिनों तक चलेगा।'

आमिर की सलाहः बेटों के साथ बेटियों को भी पढ़ाएं

कल आमिर ने मीडिया के बीच केक काटकर अपना बर्थ डे मनाया था। सूत्र ने कहा, 'इस साल उनका बर्थ डे सिर्फ परिवार के साथ नहीं मनेगा। उनके रिश्तेदारों और इंडस्ट्री के दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया गया है। किरण और बाकी लोग शुक्रवार की सुबह ही रिजॉर्ट पहुंच गए थे जबकि आमिर और उनका बेटा आजाद वहां चॉपर से गए हैं।'

सुनने में आया है कि आमिर इस सेलिब्रेशन में अपने निजी स्टाफ को भी साथ ले गए हैं।

इंदौर में पथराव के दौरान एक्टर जैकी भगनानी जख्मी!