विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर खान के भाई करेंगे फिल्मों में कमबैक

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 14 Dec 2014 11:01 AM (IST)

आमिर खान के भाई फैसल खान जल्द ही एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। फैसल लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान के भाई फैसल खान जल्द ही एक लव स्टोरी से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। फैसल लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं।

एक करीबी सूत्र ने बताया, 'फैसल फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने की तैयारी में हैं। ये एक इंटेंस लव स्टोरी है और वो इसमें एक कश्मीरी के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म कश्मीर में शूट की जाएगी और फैसल बेहद अलग लुक में होंगे। फिल्म की कहानी रिश्तों पर आधारित है।'

फैसल ने 1994 में आई फिल्म मदहोश से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिर पांच साल का ब्रेक लेने के बाद वो आमिर की फिल्म मेला में अहम किरदार में नज़र आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर असफल साबित हुई।

फैसल की ज्यादातर फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर नहीं चल सकीं। वो आखिरी बार 2003 में आई फिल्म 'बस्ती' में दिखे थे।

पढ़ेंः शाहरुख ने कुछ ऐसा कहा कि रो पड़ी काजोल

पढ़ेंः फीमेल फैन ने इमरान हाशमी से मांगी 'किस'!