विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में 'दंगल' का क्रेज़, इस Viral वीडियो में देखिए अंकल ख़ान के धाकड़ फ़ैन

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 04:54 PM (GMT+05:30)

आमिर की फ़िल्म 'दंगल' भी वहां रिलीज़ हुई और फ़िल्म ने ज़बर्दस्त कामयाबी हासिल की। आमिर ख़ान कहते हैं कि ...और पढ़ें

चीन में 'दंगल' का क्रेज़, इस Viral वीडियो में देखिए अंकल ख़ान के धाकड़ फ़ैन
चीन में 'दंगल' का क्रेज़, इस Viral वीडियो में देखिए अंकल ख़ान के धाकड़ फ़ैन

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। चीन में आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल का ख़ुमार अभी तक फैंस के सिर चढ़ा है। आलम ये है कि चीन में आमिर को अंकल ख़ान के नाम जाना जाने लगा है। दंगल के क्रेज़ का अंदाज़ा उस वीडियो से लगाया जा सकता है, जो इस वक़्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

चीन में आमिर ख़ान की लोकप्रियता बॉलीवुड के किसी भी कलाकार से बढ़कर है। उनकी फ़िल्म '3 ईडियट्स' वहां सबसे पहले रिलीज़ हुई थी और उस वक़्त से ही चीन के लोग आमिर ख़ान के मुरीद हो गये हैं। इसके बाद आमिर की फ़िल्म 'दंगल' भी वहां रिलीज़ हुई और फ़िल्म ने ज़बर्दस्त कामयाबी हासिल की। ख़ुद आमिर ख़ान कई बार यह बात दोहरा चुके हैं कि वह जब भी चीन जाते हैं, वहां के लोगों से एक कनेक्शन महसूस करते हैं। आमिर को वहां के फैंस प्यार से अंकल ख़ान कहकर बुलाते हैं।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की हिट फ़िल्म इश्क़ से इस तरह होगा गोलमाल अगेन का कनेक्शन

अभी हाल ही में चीन के फैंस ने दंगल के गाने धाकड़ पर एक वीडियो बनाया है, जिसमें उनके फैंस दंगल कैप लगाए नज़र आ रहे हैं। मज़े की बात ये है कि कुछ फ़ीमेल फैंस ने तो धाकड़ गर्ल्स की तरह सलवार सूट भी पहना हुआ है, जो आम तौर पर चीनी लिबास का हिस्सा नहीं होता। 

यह भी पढ़ें: गुड़गांव में दिखायी जाएगी शहर के बनने की अनटोल्ड स्टोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।