विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दंगल जीत कर भी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए आमिर खान

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 05:07 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2017 08:15 AM (IST)

क्या आप उस अभिनेता और उसकी बेहतरीन फिल्म का नाम जानना चाहेंगे , जिसने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाई की है। तो सुनिये। नाम है ...

दंगल जीत कर भी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए आमिर खान
दंगल जीत कर भी इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए आमिर खान

मुंबई। अभी कुछ दिन पहले आमिर खान ने कहा था कि वो बॉक्स ऑफिस के किंग नहीं हैं। फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी बताया था कि दंगल की कहानी किंग है आमिर नहीं और अब बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन ने भी साबित कर दिया है कि कमाई के मामले में आमिर खान इस अभिनेता की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं।

क्या आप उस अभिनेता और उसकी बेहतरीन फिल्म का नाम जानना चाहेंगे , जिसने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा कमाई की है। तो सुनिये। नाम है आमिर खान और फिल्म है पीके। जी हां , वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में आमिर खान की दंगल , उन्हीं की पीके से फिसड्डी साबित हुई है। साल 2014 में आई धार्मिक अंधविश्वासों पर करारी चोट करने वाली राजकुमार हिरानी डायरेक्टेड पीके ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस को मिला कर 769 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था। नितेश तिवारी की दंगल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 716 करोड़ 35 लाख रूपये तक के आंकड़े को ही छू पाई है। हाल ही में दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 201 करोड़ का फिगर पार कर लिया है जबकि इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 514 करोड़ 60 लाख है।

Exclusive: तैमूर बने डायरेक्टर , करीना और सैफ हैं 'Ki and Ka '

वैसे आमिर खान को इस बात से ख़ुशी मिल सकती है कि उनकी दंगल ने एक मामले में पीके को जरूर पछाड़ दिया है और वो है घरेलू बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन। फिल्म पीके को इंडिया में 340 करोड़ 80 लाख की आल टाइम कमाई हुई थी जबकि भारत में करीब 4300 स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई दंगल ने अब तक इंडिया में 385 करोड़ 66 लाख का कलेक्शन ले लिया है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में ग्रॉस कमाई का मामले में अब सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का नंबर एक पायदान नीचे चला गया है जिसकी वर्ल्डवाइड कमाई 629 करोड़ रूपये है।

Exclusive: बच्चन उपनाम को लेकर शुरू हुए विवाद पर अभिषेक की सफाई

आमिर खान बॉक्स ऑफिस के मास्टर हैं। चाहे जब भी आएं छप्पर फाड़ कर कलेक्शन दिलवा देते हैं और अब तो वो ठगी करने निकल रहे हैं। देखना है यशराज की फिल्म ' ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान ' कौन से नए रिकॉर्ड की राह देख रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।