विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के इस रिकॉर्ड को जानकर आप भी हो जाएंगे दंग!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Mon, 05 Jan 2015 09:18 AM (IST)

बॉलीवुड में पहले 100 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 300 करोड़ क्लब बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। जी हां आमिर ही वो एक्टर हैं जिनकी फिल्में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड में पहले 100 करोड़, फिर 200 करोड़ और अब 300 करोड़ क्लब बनाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। जी हां आमिर ही वो एक्टर हैं जिनकी फिल्में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ती रही हैं।

'मेरे पास हॉट बॉडी है और इसे दिखाने में मुझे कोई शर्म नहीं'

2008 में आई आमिर खान की फिल्म 'गजनी' 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। गजनी ने 116 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस फिल्म में आमिर के अपोजिट असिन थीं। इसके बाद 2009 में आई आमिर की '3 इडियट्स' ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर दिखाया। फिल्म ने कुल 202 करोड़ बटोरे थे। ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई।

पढ़ें: राजू श्रीवास्तव ने उठाए पीके पर सवाल

अब बात करते हैं आमिर की पिछले महीने रिलीज हुई 'पीके' की। हालांकि अभी तक आखिरी आंकड़े तो नहीं आए हैं लेकिन कल रात तक ये फिल्म 300 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी थी। इससे पहले किसी बॉलीवुड ने 300 करोड़ नहीं कमाए हैं। आपको बता दें कि शनिवार को ही फिल्म 294 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी और 300 करोड़ से महज 6 करोड़ दूर थी।

मेरी कोई हद नहीं, मैं अंग प्रदर्शन के लिए तैयार हूं: राखी सावंत

जाहिर सी बात है रविवार होने की वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आंकड़े जल्द ही सामने आ जाएंगे।

पढ़ें: पीके के 10 राज हैरान करने वाले राज