विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या को किस करती आराध्या की यह खूबसूरत तस्वीर हुई वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 01 Apr 2016 11:55 AM (IST)

क्या आपने वो तस्वीर देखी, जिसमें ऐश्वर्या राय की गोद में बैठी छोटी आराध्या उनके गाल पर किस करती नजर आ रही है?

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो गई है। इसमें उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के बीच की 'ब्यूटीफुल बॉन्डिंग' झलक रही है। ऐश्वर्या की गोद में बैठी छोटी आराध्या उनके गाल पर किस करती नजर आ रही है आैर इस तस्वीर में दोनों ही मां-बेटी बहुत प्यारी लग रही हैं। ये रही वो खूबसूरत तस्वीर।

रितिक विवाद में पुलिस ने बुलाया थाने तो कंगना ने किया इंकार

आपको बता दें कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब फरवरी में पूरी बच्चन फैमिली अभिषेक के बर्थडे पर मालदीव गई थी। इस तस्वीर के साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा है, ''#tbt #maldives #mothers&daughters.'' ऐश्वर्या फिलहाल ओमंग कुमार की फिल्म 'सरबजीत' में व्यस्त हैं, जो 20 मई को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पाक जेल में दम तोड़ने वाले भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर आधारित है, जिसकी साहसिक बहन दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्या निभा रही हैं। वहीं सरबजीत सिंह की भूमिका में रणदीप हुडा नजर आएंगे।

क्या श्रेया घोषाल हैं प्रेग्नेंट? पिछले साल की थी लव मैरिज