Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभिजीत भट्टाचार्या ने अनुराग कश्यप सरीखे इन दिग्गजों पर किए तीखे हमले

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 02:08 PM (IST)

    अभिजीत भट्टाचार्या ने अपने एक लेटेस्ट ट्वीट में देश के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए अनुराग कश्यप सरीखे कई दिग्गजों पर तीखे हमले किए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पाकिस्तानी कलाकारो को बैन करने का मसला अभी तक गर्मा रहा है। राजनीतिक से लेकर बॉलीवुड जगत इस मुद्दे में कूद पड़ा है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट कर सवाल किया की आपने अभी तक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए माफी नहीं मांगी। तो अब अभिजीत भट्टाचार्या ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम का सपोर्ट किया और अनुराग कश्यप सरीखे कई दिग्गजों पर तीखे हमले किए।

    धौनी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया दोहरा शतक

    बॉलीवुड सिंगर अभिजीत ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश का गौरव हैं। हम अनुराग कश्यप, महेश भट्ट और करण जौहर जैसे एंटी इंडियन ब्रिगेड के लोगों को ठोक देंगे।'

    धौनी की बायोपिक से दुखी बड़े भाई का फेसबुक पर छलका दर्द

    ये पहला मौका नहीं है जब अभिजीत ने करण को निशाने पर लिया है। इससे पहले भी ट्वीट के जरिए वो करण पर भड़ास निकाल चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में सलमान खान पर भी उन्होंने कमेंट किया था, जिसमें कहा कि सलमान को भारत के प्रति अपनी ईमानदारी दिखाने में शर्म आती है।