विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक गीतकार की कहानी , सुनी जा सकती है अभिषेक और प्रियंका की जुबानी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 30 Apr 2017 12:24 PM (IST)

हिंदी और उर्दू के उम्दा साहित्यकार अब्दुल हायी , साहिर लुधियानवी के नाम से लिखा करते थे।साठ और सत्तर के दशक में उनके कई बेहतरीन गाने हिंदी सिनेमा में आये।

एक गीतकार की कहानी , सुनी जा सकती है अभिषेक और प्रियंका की जुबानी
एक गीतकार की कहानी , सुनी जा सकती है अभिषेक और प्रियंका की जुबानी

मुंबई। संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म पद्मावती के जरिये इतिहास की एक अलग सी कहानी पेश करने में जुटे हैं लेकिन उनके नज़र काफी समय से बॉलीवुड के जाने माने गीतकार साहिर लुधियानवी के जीवन पर है जिसको लेकर वो फिल्म बनाना चाहते हैं और लगता है उनको अपनी कास्ट मिल गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक ख़बर आई थी कि भंसाली इस फिल्म में शाहरुख़ खान को साहिर बनाना चाहते हैं लेकिन बात बनने की कोई सूचना नहीं आई। अब बताया जा रहा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी हो सकती है। अभिषेक फिल्म में साहिर लुधियानवी का रोल करेंगे और प्रियंका उनकी लव इंट्रेस्ट का। हालांकि इस बारे में भंसाली या उनकी टीम की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। अभिषेक और प्रियंका ने इससे पहले रोहन सिप्पी की ' ब्लफ मास्टर ' और गोल्डी बहल की ' द्रोणा ' में साथ काम किया था। हिंदी और उर्दू के उम्दा साहित्यकार अब्दुल हायी , साहिर लुधियानवी के नाम से लिखा करते थे।

यह भी पढ़ें: रणधीर कपूर ने बताया बेटी करिश्मा की दूसरी शादी का इरादा

साठ और सत्तर के दशक में उनके कई बेहतरीन गाने हिंदी सिनेमा में आये। उनका जीवन प्रेम प्रसंगों से भरा था और वो कई बार विवादों में भी रहे। लता मंगेशकर से एक रुपया ज़्यादा फीस लेने की उनकी जिद ने काफी चर्चा बटोरी थी।