विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शमिताभ' बनाने में आ रहा है मजा : अभिषेक

By rohitEdited By:
Published: Sun, 19 Oct 2014 09:21 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Oct 2014 09:24 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'पा' का निर्माण कर चुके अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें फिल्म शमिताभ के निर्माण में मजा आ रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'पा' का निर्माण कर चुके अभिषेक बच्चन का कहना है कि उन्हें फिल्म शमिताभ के निर्माण में मजा आ रहा है।

बकौल अभिषेक, 'हालांकि मुझे फिल्म का निर्माण करना पसंद नहीं है। पहली फिल्म 'पा' के निर्माण के समय मैं फिल्म में अभिनय भी कर रहा था। मुझे एक साथ अभिनय और निर्माण में काफी दिक्कतें आ रही थीं। लेकिन अब क्योंकि मैं सिर्फ निर्माण कर रहा हूं तो मुझे मजा आ रहा है।'

शमिताभ के निर्देशन की बागडोर आर बाल्कि के हाथों में है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा धनुष और अक्षरा हासन भी हैं। अभिषेक की नई फिल्म हैपी न्यू इयर 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और बोमन ईरानी इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें: अभिषेक बच्‍चन-हां, मैं तलाक ले रहा हूं, लेकिन...

पढ़ें: इस दिग्‍गज क्रिकेटर का किरदार निभाना चाहते हैं अभिषेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।