विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हीरो ने फिल्‍म का प्रमोशन करने से किया इन्‍कार!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2015 12:05 PM (IST)

बॉलीवुड के एक नामी हीरो की बिग बजट फिल्‍म जल्‍द रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्‍म के प्रोमोशन को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के एक नामी हीरो की बिग बजट फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इन दिनों फिल्म के प्रोमोशन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस हीरो ने किसी भी प्रामोशन कार्यक्रम में भाग लेने से इन्कार कर दिया है। हीरो का कहना है कि जब तक उसे काम की पूरी फीस नहीं मिल जाती, तब तक वह प्रोमोशन का हिस्सा नहीं बनेगा।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग के लिए गए तो इस हीरो ने पूरा गांव ही रंगवा दिया!

दरअसल, इस हीरो के कुछ पैसे अभी तक बकाया हैं। इसलिए हीरो ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ हाल ही में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में हीरो ने साफ-साफ कहा, 'जब तक मेरी बकाया राशि नहीं मिल जाती, तब तक मैं फिल्म प्रामोशन के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनूंगा।'

इसे भी पढ़ें: 'मेरे आइटम सॉन्ग से बेटे को नहीं पड़ता फर्क'

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने के लिए निर्माताओं ने काफी ज्यादा रकम खर्च कर दी और अब हीरो को पैसे देने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अब प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एक-दूसरे पर फिल्म का बजट ज्यादा होने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'डैडी' के लिए अर्जुन रामपाल बढ़ा रहे 'दाढ़ी'

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस फिल्म की पूरी कीमत अदा कर चुका है। अब डायरेक्टर की बारी है कि वो हीरो की पूरी राशि का भुगतान कर दे। अगर ऐसा नहीं होता है, तो प्रोड्यूसर को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि आज प्रोमोशन का फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर काफी असर पड़ता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।