विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डैडी' के लिए अर्जुन रामपाल बढ़ा रहे 'दाढ़ी'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2015 09:04 AM (IST)

'डैडी' के लिए अर्जुन रामपाल बढ़ा रहे 'दाढ़ी'! जी हां, फिल्म एक्टर किसी भी किरदार के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। फिर बात हेयर स्टाइल की हो या फिर फिजिक की। इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ गया है अर्जुन रामपाल का।

News Article Hero Image

मुंबई। 'डैडी' के लिए अर्जुन रामपाल बढ़ा रहे 'दाढ़ी'! जी हां, फिल्म एक्टर किसी भी किरदार के लिए तरह-तरह के प्रयोग करते रहते हैं। फिर बात हेयर स्टाइल की हो या फिर फिजिक की। इस फेहरिस्त में नया नाम जुड़ गया है अर्जुन रामपाल का।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग के लिए गए तो इस हीरो ने पूरा गांव ही रंगवा दिया!

इन दिनों रामपाल अपनी दाढ़ी बढ़ाने में लगे हुए हैं। इसका कारण है उनकी अगली आने वाली फिल्म 'डैडी'। यह फिल्म गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली पर आधारित हैं।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान की 'लव अफेयर'

उन्होंने यह जानकारी अपने फैंस के साथ टि्वटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया, 'हैलो एवरीवन। उम्मीद है कि सबकुछ बढ़िया होगा। फिल्म 'डैडी' के लिए स्क्रिप्ट तैयार हो रही हैं। एक शानदार सफर के लिए तैयार हो रहा हूं।'

अर्जुन रामपाल पिछली बार रणबीर कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ फिल्म 'रॉय' में नजर आए थे।

इसे भी पढ़ें: लगातार बोलती रहती है आराध्या: अमिताभ बच्चन