विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान को प्रपोज कर दीपिका बोलीं रणवीर को नहीं करती पसंद

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 23 Nov 2015 09:58 AM (IST)

बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान पर लाखों लड़कियां फिदा हैं, जिनमें से एक एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं। हाल ही में जब दीपिका अपनी फिल्‍म की प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के सेट पर पहुंची तो उन्‍होंने सलमान को प्रपोज कर दिया। साथ ही दीपिका ने यह

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान पर लाखों लड़कियां फिदा हैं, जिनमें से एक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं। हाल ही में जब दीपिका अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के सेट पर पहुंची तो उन्होंने सलमान को प्रपोज कर दिया। साथ ही दीपिका ने यह भी कह दिया कि वह रणवीर सिंह को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी दया भाभी

दीपिका ने पूरा तमाशा क्रिएट कर सलमान को प्रपोज किया। वह अपने घुटनों के बल बैठ गईं और सलमान से अपने प्यार का इजहार किया। दीपिका बोलीं, 'मुझे आपसे शादी करनी है, विल यू मैरी मी सलमान खान'। इस पर सलमान 'प्रेम' स्टाइल में शर्मा गए।

सलमान ने दीपिका को उठाते हुए उनका मैरिज प्रपोजल अस्वीकार कर दिया। इस दौरान सलमान ने कहा, 'दीपिका हों या कोई और यह कभी नहीं हो सकता।' यानी सलमान कहीं न कहीं यह संकेत दे रहे हैं कि वे कभी शादी नहीं करेंगे।

सलमान ने दीपिका को यहां एक टास्क दिया था। इस टास्क में दीपिका को सलमान से सिर्फ झूठ बोलना था। इस पर दीपिका ने कहा कि वह रणवीर सिंह को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।

'बिग बॉस' में कवलजील ने कहा, रिमी सेन के संपर्क में कभी नहीं रहूंगा

वैसे बता दें कि दीपिका इन दिनों रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों जल्द ही संजय लीला भंसाली की पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आएंगे।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'तमाशा' में दीपिका के अपोजिट रणबीर कपूर नजर आएंगे। फिल्म 27 नवंबर को रिलीज हो रही है।