विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी दया भाभी!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 22 Nov 2015 03:46 PM (IST)

टेलीविजन जगत में इन दिनों एक चर्चा जोरों पर हैं। वो ये कि टीवी सीरीयल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी बोले तो दिशा वाकानी जल्द ही शादी करने वाली है। खबरों के मुताबिक अगले महीने ही दिशा की शादी हो जाएगी। इन खबरों को सही माना जाए

News Article Hero Image

मुंबई। टेलीविजन जगत में इन दिनों एक चर्चा जोरों पर हैं। वो ये कि टीवी सीरीयल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी बोले तो दिशा वाकानी जल्द ही शादी करने वाली है। खबरों के मुताबिक अगले महीने ही दिशा की शादी हो जाएगी।

आमिर खान की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

इन खबरों को सही माना जाए तो सीरियल में पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वाकानी रियल लाइफ में भी पत्नी बन जाएंगी। वैसे उनका लाइफ पार्टनर एक्टिंग इंडस्ट्री से नहीं है बल्कि वो एक बिजनेसमैन है।

हालांकि अभी तक इस बारे में दिशा वाकानी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। मगर जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक बिजनेसमैन मयूर से दिशा शादी करने वाली हैं।

दिशा वाकानी टीवी सीरियल के साथ ही 'देवदास', 'मंगलपांडे : द राइजिंग', 'जोधा अकबर' में भी नजर आ चुकी हैं।

दीपिका ने कहा, इंडस्ट्री में सबसे पहले प्रियंका बनीं थी उनकी दोस्त