विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका ने कहा, इंडस्ट्री में सबसे पहले प्रियंका बनीं थी उनकी दोस्त

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 22 Nov 2015 09:58 AM (IST)

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग का काफी पसंद किया जा रहा है। शूटिंग के दौरान खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती लेकिन अब जो दीपिका ने प्रियंका के बारे में कहा है, वो जानकर आप हैरान

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने 'पिंगा' में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग का काफी पसंद किया जा रहा है। शूटिंग के दौरान खबरें आ रही थी कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती लेकिन अब जो दीपिका ने प्रियंका के बारे में कहा है, वो जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर और दीपिका को सेट पर कहा था 'पागल'

दीपिका ने कहा कि प्रियंका इंडस्ट्री में उनकी सबसे पहली दोस्त हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी दोस्ती सबसे पहले प्रियंका से ही हुई थी।

दीपिका ने कहा, 'जब मैं यहां आई थी तो सबसे पहले मेरी मुलाकात प्रियंका से ही हुई थी। वो एक बड़ी स्टार थी और मैं इंडस्ट्री में नई आई थी। वो ही मेरी सबसे पहली दोस्त बनीं थी।'

'पिंगा' के बारे में उन्होंने कहा, 'पिंगा करने के दौरान हम इतने कंफर्टेबल थे कि इससे कुछ लोगों को परेशानी होने लगी क्योंकि जो लोगों ने सोचा था, ये उससे अलग हो रहा था। लोगों को लगा था कि इस बात को लेकर बहुत टेंशन होगी कि वो क्या पहन रही हैं और मैं क्या पहन रही हूं। लेकिन सब कुछ उससे बिलकुल उलट हुआ। निर्देशक संजय लीला भंसाली मजाक में कहा करते थे, कि तुम दोनों लड़ क्यों नहीं सकती।'

प्रियंका और दीपिका सेट पर हमेशा एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहती थी। दीपिका ने बताया, 'बहुत मजा आया। शूटिंग के दौरान हम एक-दूसरे की मदद करते थे। अगर कोई स्टेप मुझे मुश्किल लगता था, तो वो मुझे हौसला देती और अगर उन्हें कुछ मुश्किल लगता, तो मैं उन्हें हौसला देती थी। कई बार ऐसा होता था कि हम दोनों हार मान जाते थे और कई बार हम दोनों ही एक जैसी एनर्जी में होते थे। बहुत मजा आया और मैं प्रियंका से बेहतर को-स्टार की उम्मीद नहीं कर सकती।'

'बाजीराव मस्तानी' 18वीं शताब्दी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव(रणवीर सिंह) और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी(दीपिका) की कहानी है। प्रियंका फिल्म में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रोल में हैं। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

आमिर खान की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल