विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर और दीपिका को सेट पर कहा था 'पागल'

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 21 Nov 2015 05:24 PM (IST)

'बाजीराव मस्तानी' के एक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही प्रियंका चोपड़ा सेट पर रो पड़ी थी। वजह कोई और नहीं बल्कि निर्देशक संजय लीला भंसाली थे। प्रियंका से पूछा गया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा

News Article Hero Image

मुंबई। 'बाजीराव मस्तानी' के एक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही प्रियंका चोपड़ा सेट पर रो पड़ी थी। वजह कोई और नहीं बल्कि निर्देशक संजय लीला भंसाली थे।

करीना कपूर ने असहिष्णुता के मुद्दे को सुलझाने के लिए दिया ये सुझाव

प्रियंका से पूछा गया कि शूटिंग के दौरान उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा तो उन्होंने कहा, 'मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। मेहनत सिर्फ दीपिका(पादुकोण) और रणवीर को करनी थी। मैं सिर्फ सेट पर आती थी, नौवरी और पारंपरिक गहने पहनती थी। क्योंकि मुझे इसकी आदत नहीं है इसलिए मेरे लिए ये मुश्किल था।'

इस बारे में रणवीर ने कहा कि प्रियंका ने लगभग हार मान ली थी और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

रणवीर ने कहा, 'मैं आपको बताता हूं कि शूटिंग के तीसरे दिन प्रियंका रो पड़ी थी और कह रही थी कि हम 'पागल' हैं, जो संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें सेट पर मेहनत करने की आदत पड़ गई और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।'

रणवीर और दीपिका इससे पहले भी फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम लीला' में भंसाली के साथ काम कर चुके हैं। उस फिल्म में प्रियंका सिर्फ एक गाने में नजर आईं थी।

'बाजीराव मस्तानी' 18वीं शताब्दी के मराठा यौद्धा पेशवा बाजीराव और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी है। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

'हेट स्टोरी 3' में नजर आएंगे कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स