विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर ने असहिष्‍णुता के मुद्दे को सुलझाने के लिए दिया ये सुझाव

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 21 Nov 2015 02:43 PM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर ने भी असहिष्‍णुता के मुद्दे पर अपने विचार व्‍यक्‍त किए हैं। करीना ने उन लेखकों और फिल्मकारों से असहमति जाहिर की है जो देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता के खिलाफ अपने पुरस्कार वापस लौटा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी असहिष्णुता के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। करीना ने उन लेखकों और फिल्मकारों से असहमति जाहिर की है जो देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता के खिलाफ अपने पुरस्कार वापस लौटा रहे हैं।

कट्रीना ने ऋषि को बोल दिया 'पापा, क्या जल्द बनने वाली हैं बहू?'

अवार्ड वापस लौटाने के मुद्दे पर बॉलीवुड बंटा हुआ नजर आ रहा है। कई फिल्ममेकर्स अपन राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा चुके हैं। वहीं बॉलीवुड से जुड़े अनुपम खेर जैसे
कई लोग पुरस्कार लौटाने का विरोध कर रहे हैं।

शाहरुख-काजोल को कहा 'पलंगतोड़ जोड़ी' तो मिला करारा जवाब

करीना का कहना है कि पुरस्कारों को वापस करने की बजाय उन मुद्दों पर बात होनी चाहिए, जिसको लेकर ये पूरा मामला खड़ा हुआ है। यही इस समस्या का हल नजर आता है।

'हेट स्टोरी 3' में डेजी शाह नहीं हैं सिर्फ शोपीस, बताया कितना दमदार है रोल

करीना ने कहा, 'सरकार को अवार्ड वापस करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसमें खुद को शामिल करने के बजाय हमें इस मुद्दे (असहिष्णुता) का समाधान खोजना चाहिए। यह व्यक्तिगत मामला नहीं है, यह पूरे देश का मामला है।'

उन्होंने कहा, 'मैंने कोई पुरस्कार वापस नहीं किया है। लेकिन देश में जो कुछ हो रहा है, खासकर विभिन्न मुद्दों पर युवकों की प्रतिक्रिया, ने मुझे सच में प्रेरित किया है।'